न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : सिंधु और प्रणीत को आसान ड्रॉ, एकल वर्ग में ये दो भारतीय ही कर पाए थे क्वालिफाई

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। हर खेल और स्पर्धा के लिए ड्रॉ निकाले जा रहे हैं। गुरुवार को वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (BWF)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 12:10:56

Tokyo Olympic : सिंधु और प्रणीत को आसान ड्रॉ, एकल वर्ग में ये दो भारतीय ही कर पाए थे क्वालिफाई

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। हर खेल और स्पर्धा के लिए ड्रॉ निकाले जा रहे हैं। गुरुवार को वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (BWF) ने ड्रॉ का ऐलान किया। भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वालीं स्टार शटलर पीवी सिंधु को आसान ड्रॉ मिला है। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदकधारी बी.साई प्रणीत की राह भी सरल होगी।

आपको बता दें कि एकल वर्ग में भारत की ओर से सिंधु और प्रणीत ही क्वालिफाई करने में सफल हो पाए हैं। पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल और पूर्व विश्व नं. 1 किदांबी श्रीकांत टोक्यो का टिकट नहीं कटा पाए। युगल वर्ग में भी केवल चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज की जोड़ी ही ओलंपिक में हिस्सा ले पाएगी।

सिंधु और बी साई प्रणीत को आसान ड्रॉ

सिंधु को छठी सीड मिली है और उन्हें ग्रुप जे में शामिल किया गया है। सिंधु लीग चरण में हॉन्गकॉन्ग की चेयुंग निगान यि (34वी रैंकिंग) और इजरायल की केसनिना पोलीकारपोवा (58वीं रैंकिंग) के साथ हैं। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना अकाने यामागुची से और सेमीफाइनल में उन्हें ताई जू यिंग से भिड़ना पड़ सकता है।

दूसरी ओर, प्रणीत को ग्रुप डी में 13वीं वरीयता मिली है। प्रणीत नीदरलैंड्स के मार्क कालजोऊ (29वीं रैंकिंग) और इजरायल के मिशा जिल्बरमैन (47वीं रैंकिंग) के साथ हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्हें नं.1 खिलाड़ी केंतो मोमोटा की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल्स में हर ग्रुप से शीर्ष खिलाड़ी ही नॉकआउट में पहुंचेगा। सात्विक-चिराग की जोड़ी को मुश्किल ड्रॉ मिला है।

17 जुलाई को रवाना होगा पहला भारतीय जत्था

भारत का 90 सदस्यों का पहला ओलंपिक दल 17 जुलाई को टोक्यो के लिए रवाना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि खिलाडि़यों सहित स्टाफ सदस्य मिलाकर पहला दल एयर इंडिया की चार्टेड फ्लाइट से रवाना होगा। हालांकि पहले यह दल 14 जुलाई को जाने वाला था लेकिन आयोजकों ने भारत का आग्रह स्वीकार नहीं किया, जिस पर आईओए ने निराशा भी व्यक्त की। भारतीय दल को टोक्यो पहुंचने पर तीन दिन के लिए अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत