न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : PM मोदी ने की खिलाड़ियों से बात, कहा-उम्मीदों के दबाव में न आएं, अपना बेस्ट दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से बात कर उनकी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 6:52:57

Tokyo Olympic : PM मोदी ने की खिलाड़ियों से बात, कहा-उम्मीदों के दबाव में न आएं, अपना बेस्ट दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से बात कर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान नवनियुक्त खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। बता दें कि 18 खेलों के 126 एथलीट भारत की तरफ से टोक्यो जाएंगे।

यह भारत की तरफ से किसी भी ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर सही चयन हो तो देश की प्रतिभा क्या नहीं कर सकती, यह हमारे खिलाड़ियों ने दिखाया है। वे उम्मीदों के दबाव में न आएं, बस अपना सर्वश्रेष्ठ दें। मोदी ने सबसे पहले स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को वर्ल्ड नंबर वन बनने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि पिछली मन की बात में उन्होंने दीपिका और कई साथियों की चर्चा की थी।

दीपिका-नीरज सहित कई खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी जानी

मोदी ने दीपिका, नीरज चोपड़ा, दुतीचंद, एमसी मैरीकॉम समेत कई खिलाड़ियों से उनके शुरुआती सफर के बारे में जाना। मोदी ने दीपिका से कहा कि मुझे पता चला है कि आप बचपन में आम तोड़ने के लिए निशाना लगाती थीं। आम से शुरू हुई ये यात्रा बेहद खास है। इस पर दीपिका ने मोदी बताया कि उनका शुरुआती सफर कठिन रहा लेकिन सरकार और एसोसिएशन ने उन्हें आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पीएम मोदी ने जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से उनकी चोट के बारे में पूछा। मोदी ने कहा कि चोट के बावजूद नीरज ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर ओलंपिक में मेडल की उम्मीद बढ़ाई हैं। नीरज ने कहा कि चोट तो खेल का हिस्सा है, हमें मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार रहना होता है। विश्व चैंपियनशिप के लिए मैंने तैयारी की थी लेकिन मुझे चोट लग गई। मेरा पूरा ध्यान ओलंपिक पर है और पहली प्रतियोगिता में मैंने टोक्यो के लिए क्वालिफाई किया।

इन खिलाड़ियों ने भी दिया बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा

पीएम ने धाविका दुतीचंद से भी बातचीत की। दुतीचंद ने कहा कि आज मैं स्पोर्ट्स की वजह से ही सबकुछ हूं। मेरे जीवन में हमेशा चुनौती रही हैं और मैं दूसरी बार ओलंपिक जा रही हूं। मुझे भरोसा है कि महिलाएं आगे बढ़ती रहेंगी हमेशा और देश का नाम रोशन करेंगी। पीएम ने तीरंदाज प्रवीण जाधव से भी उनकी कहानी जानी। प्रवीण ने कहा कि पहले मैं एथलीट था लेकिन मेरा शरीर कमजोर था। मुझे मेरे कोच ने कहा कि आप दूसरे खेल में अच्छा कर सकते हो।

पीएम ने मैरीकॉम को भी हिम्मत दी। मैरीकॉम ने कहा कि बच्चे उन्हें बहुत मिस करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट पंच साउथ पोल है। 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे ओलंपिक के उद्घाटन में भारतीय दल के ध्वजवाहक मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह होंगे। समापन समारोह पहलवान बजरंग पूनिया ध्वजवाहक होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत