न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली हार, मुक्केबाज विकास कृष्णन का सफर खत्म

भारत की पुरुष हॉकी टीम के इतर महिला टीम की टोक्यो ओलंपिक में खराब शुरुआत रही। उसे शनिवार शाम खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 7:54:34

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली हार, मुक्केबाज विकास कृष्णन का सफर खत्म

भारत की पुरुष हॉकी टीम के इतर महिला टीम की टोक्यो ओलंपिक में खराब शुरुआत रही। उसे शनिवार शाम खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने 5-1 से रौंद दिया। नीदरलैंड्स ने मैच शुरू होते ही अपनी ताकत दिखा दी। उसने छठे मिनट में ही गोल कर दिया। उसके लिए यह गोल फेलिस अल्बर्स ने किया। यह एक शानदार मैदानी गोल था। भारत ने भी पूरा जोर लगाया और बराबरी करने में सफल रहा। भारतीय कप्तान रानी ने पहले क्वार्टर में ही फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। यह गोल 10वें मिनट में हुआ। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में खोई पकड़

भारत मजबूत नीदरलैंड्स को रोकने में सफल दिखाई दे रहा था, लेकिन तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में 33वें मिनट में मार्गोट गिफिन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का बुरा समय शुरू कर दिया। वापसी की खोज में भारत ने तीसरे क्वार्टर में कुछ गलतियां की, जो उसे भारी पड़ गईं। इस क्वार्टर में डच टीम ने दो गोल करते हुए 4-1 की लीड ले ली। डच टीम के लिए तीसरा गोल 43वें मिनट में अल्बर्स ने किया और इसके दो मिनट बाद फेडरिक माल्टा ने गोल दाग दिया। पांचवां गोल चौथे क्वार्टर में 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जैकलीन मास्काकेर ने किया। आपको बता दें कि इन दिनों मैच में 15-15 मिनट के चार क्वार्टर होते हैं। पूर्व में 35-35 मिनट के दो हाफ होते थे।

बॉक्सिंग : विकास को 0-5 से मिली करारी हार

टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी मुक्केबाज विकास कृष्णन यादव का सफर खत्म हो गया। उन्हें पुरुष वेल्टर 69 किग्रा स्पर्धा में 32 मुकाबलों के दौर में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जापान के सेवोनरेट्स क्विंकी मेनसाह ओकाजावा ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 29 वर्षीय विकास कभी सहज नहीं दिखे और जूझते रहे। राउंड 1 में, सभी पांच जजों ने ओकाजावा को 10 अंक दिए, जबकि कृष्णन को 9 अंक मिले। दूसरे और तीसरे व अंतिम दौर में भी विकास कुछ खास नहीं कर सके। मैच में उनकी बाईं आंख के नीचे चोट लग गई। रविवार को मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और मनीष कौशिक का मैच है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत