न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : स्वर्ण में बदल जाएगा मीराबाई चानू का रजत पदक! इस कारण बन रही है संभावना

टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वालीं मीराबाई चानू का मेडल स्वर्ण पदक में बदल सकता है। इसके ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 5:12:36

Tokyo Olympic : स्वर्ण में बदल जाएगा मीराबाई चानू का रजत पदक! इस कारण बन रही है संभावना

टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वालीं मीराबाई चानू का मेडल स्वर्ण पदक में बदल सकता है। इसके पीछे जो वजह है वो ये है कि स्वर्ण विजेता चीनी वेटलिफ्टर होऊ झिऊई पर डोपिंग का शक है। टोक्यो में भारतीय समूह में एक संदेश है कि होऊ का टेस्ट किया जा रहा है और यह देखना होगा कि आगे क्या होता है।

एंटी डोपिंग एजेंसी ने होऊ को सैंपल-B टेस्टिंग के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि उनका सैंपल-A क्लीन नहीं है। होऊ आज स्वदेश लौटने वाली थीं, लेकिन उन्हें रुकने को कहा गया है। किसी भी समय उनका डोपिंग टेस्ट हो सकता है। ओलंपिक में ऐसा पहले भी देखा गया है कि जब डोपिंग में फेल होने पर दोषी से पदक छीनकर उससे पीछे रहने वाले को दे दिया गया।

वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कही यह बात

वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि अभी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक अगर चीनी खिलाड़ी का B-सैंपल पॉजिटिव होता है, तब IOC और टोक्यो आयोजन समिति इसकी घोषणा करेंगे। ओलंपिक में करीब 5000 एथलीटों का रैंडम डोपिंग टेस्ट किया जा रहा है। यह एक रुटीन प्रोसेस है। कुछ एथलीट्स के A-सैंपल में संदेह पाया गया है।

चानू ने खत्म किया था 21 साल का इंतजार

चानू ने ओलंपिक की वेटलिफ्टिंग इवेंट में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया था। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था। चानू ने क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा मिलाकर कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पर कब्जा जमाया। होऊ झिऊई ने 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 116 किग्रा) उठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका 194 किग्रा वजन उठाकर कांस्य जीतने में सफल रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट