न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : 5 फुट की भी नहीं हैं चानू, पर रजत जीत बढ़ा दिया पूरे देश का कद, जानें संघर्षभरी कहानी

मात्र 4 फुट 11 इंच कद की मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत का मान बढ़ा दिया। वे टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 7:13:32

Tokyo Olympic : 5 फुट की भी नहीं हैं चानू, पर रजत जीत बढ़ा दिया पूरे देश का कद, जानें संघर्षभरी कहानी

मात्र 4 फुट 11 इंच कद की मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत का मान बढ़ा दिया। वे टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वालीं पहली एथलीट बन गईं। वैसे वे ओलंपिक के इतिहास में पदक जीतने वालीं भारत की दूसरी भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) बन गई हैं। चानू ने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उनसे पहले 2020 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ‌ने कांस्य पदक जीता था। अब हम आपको बताने जा रहे हैं चानू की जिंदगी के अब तक के सफर के बारे में। 26 वर्षीय चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर के नोंगपेक काकचिंग गांव में हुआ था। चानू का जीवन संघर्ष से भरा रहा है।

पहले बनना चाहती थीं तीरंदाज, फिर कुंजरानी देवी को देख…

उनका बचपन पहाड़ से जलावन की लकड़ियां बीनते बीता। वे तीरंदाज यानी आर्चर बनना चाहती थीं लेकिन कक्षा आठ तक आते-आते उनका लक्ष्य बदल गया। दरअसल कक्षा आठ की किताब में मशहूर वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी का जिक्र था। उनके खाते में वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा पदक हैं। बस यहीं से चानू ने वेटलिफ्टर बनने की ठान ली। छह भाई-बहनों में सबसे छोटी चानू की ज़िद के आगे मां-बाप को भी हार माननी पड़ी।

वर्ष 2007 में जब प्रेक्टिस शुरु की तो उनके पास लोहे का बार नहीं था तो वो बांस से ही अभ्यास करती थीं। उनकी मेहनत रंग लाई, जब उन्होंने 2014 में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वे रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहीं। हालांकि रियो में वे क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में भार उठाने में नाकामयाब रही थीं।

रियो के बाद आ गई थीं डिप्रेशन में

नौबत यहां तक आई कि रियो ओलंपिक के बाद वे डिप्रेशन में चली गईं और उन्हें हर हफ्ते मनोवैज्ञानिक के सेशन लेने पड़े। एक बार तो चानू ने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जबरदस्त वापसी की। रियो की नाकामी को भुलाकर चानू ने 2017 की विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

अनाहेम में हुई उस चैम्पियनशिप में चानू ने कुल 194 किलो वजन उठाया था, जो कंपिटीशन रिकॉर्ड था। वर्ष 2018 में एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में चानू ने गोल्ड जीतकर श्रेष्ठता साबित की। मीराबाई इस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली इकलौती भारतीय वेटलिफ्टर हैं। उन्होंने एशियन चैम्पियनशिप में 49 किलो भारवर्ग में कांस्य जीतकर टोक्यो का टिकट कटाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत