न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : मनु भाकर की पिस्टल में आ गई थी खराबी, इधर-IOA अध्यक्ष ने रखी यह मांग

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर से फैंस को पदक की उम्मीद थी, लेकिन वे आज रविवार को टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 8:28:12

Tokyo Olympic : मनु भाकर की पिस्टल में आ गई थी खराबी, इधर-IOA अध्यक्ष ने रखी यह मांग

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर से फैंस को पदक की उम्मीद थी, लेकिन वे आज रविवार को टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाईं। मनु क्वालिफिकेशन राउंड में 575 अंक लेकर 12वें स्थान पर रहीं। बताया जा रहा है कि मनु की पिस्टल में खराबी आ गई थी। मनु को पिस्टल में खराबी की वजह से पांच मिनट इंतजार भी करना पड़ा।

मनु के पिता रामकिशन भाकर और नेशनल राइफल संघ के अधिकारी ने भी मनु की पिस्टल में तकनीकी खराबी की बात मानी है। मनु ने पहले राउंड में 98 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में उनकी पिस्टल में खराबी आने से बाधा पैदा हो गई। उन्होंने इस राउंड में 95, तीसरे में 94, चौथे में 95, पांचवें में 98 और छठे राउंड में 95 अंक हासिल किए। हालांकि मनु के पास अभी पदक जीतने के दो मौके और हैं। उन्हें 25 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में हिस्सा लेना है।

बत्रा ने कहा, ओलंपिक दल का टीकाकरण हो चुका है और…

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सरकार से टोक्यो से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों को कोरोना आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाए बिना प्रवेश की अनुमति देने का अनुरोध किया। क्योंकि वे खेलगांव में काफी कड़ी जांच प्रक्रिया में रह रहे थे। खेल सचिव रवि मित्तल को लिखे पत्र में बत्रा ने कहा कि ओलंपिक दल का टीकाकरण हो चुका है और टोक्यो में नियमित तौर पर कोरोना टेस्ट हो रहे थे तो उन्हें स्वदेश लौटने पर आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने से छूट दी जाए।

बत्रा ने पत्र में कहा कि विदेश से आने पर भारत में प्रवेश से पहले वैध आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखाना जरूरी है। जापान से आने वाले लोगों पर भी यह लागू होता है। मैं अनुरोध करता हूं कि टोक्यो से लौट रहे खिलाड़ियों, अधिकारियों, आईओए प्रतिनिधियों, एनएसएफ अधिकारियों और मीडिया को इससे छूट दी जाए। टोक्यो में प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों का रोज एंटीजन टेस्ट होता है और पॉजिटिव आने पर आरटी पीसीआर टेस्ट होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?