न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल ने किया मार्च पास्ट, मनप्रीत-मैरीकॉम ने की अगुवाई

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण एक साल की देरी से हो रहे टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई। आम तौर पर सेरेमनी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 6:15:35

Tokyo Olympic : ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल ने किया मार्च पास्ट, मनप्रीत-मैरीकॉम ने की अगुवाई

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण एक साल की देरी से हो रहे टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई। आम तौर पर सेरेमनी के दौरान सभी देशों के खिलाड़ियों का मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण होता है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण सिर्फ 1000 खिलाड़ी और अधिकारी ही कार्यक्रम में मौजूद हैं। मार्च पास्ट 1896 में हुए पहले ओलंपिक के मेजबान ग्रीस के दल के साथ शुरू हुआ। इसके बाद रिफ्यूजी खिलाड़ियों की परेड हुई। मार्च पास्ट में भारतीय दल 21वें नंबर पर आया। पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और 6 बार की बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ध्वजवाहक थीं।


सेरेमनी में शामिल हुए जापान के सम्राट नारुहितो

देशों का नंबर अंग्रेजी एल्फाबेट के क्रमानुसार आ रहा है। भारतीय दल में खिलाड़ी और अधिकारी मिलाकर 25 सदस्य शामिल रहे। ओलंपिक में करीब 11238 खिलाड़ी 33 खेलों में 339 स्वर्ण पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। सेरेमनी में जापान के सम्राट नारुहितो भी शामिल हुए। नोबल शांति पुरस्कार जीत चुके बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को विशेष ओलंपिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सेरेमनी की शुरुआत बिल्कुल अलग रही।


कोरोना के कारण जान गंवाने वालों को किया गया याद

लगभग खाली स्टेडियम में सबसे पहले कोरोना के कारण दुनियाभर में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी स्टेडियम पहुंचीं। टोक्यो ओलंपिक 2020 की उल्टी गिनती के बाद नेशनल स्टेडियम में शानदार आतिशबाजी की गई। मंच पर लाइट शो के साथ कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?