न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : TT में मनिका बत्रा के सफर पर लगा ब्रेक, निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत को बेहतरीन शुरुआत दी। हालांकि इसके बाद से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 2:20:35

Tokyo Olympic : TT में मनिका बत्रा के सफर पर लगा ब्रेक, निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत को बेहतरीन शुरुआत दी। हालांकि इसके बाद से भारतीय एथलीट ट्रैक से भटके हुए नजर आ रहे हैं। धीरे-धीरे हर खेल में भारतीय चुनौती दम तोड़ती जा रही है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं टेबल टेनिस में हमारी स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा की। मनिका को आज सोमवार दोपहर में महिला एकल वर्ग में हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही उनका सफर थम गया। मनिका को तीसरे दौर में 10वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने सीधे गेम में 4-0 से मात दी। स्कोर 11-8, 11-2, 11-5, 11-7 के साथ सोफिया के पक्ष में रहा।

27 मिनट में ही मनिका ने टेक दिए घुटने

मनिका ने पहले और चौथे गेम में जरूर सोफिया को टक्कर दी, लेकिन वे एक भी गेम नहीं जीत पाईं। मुकाबला सिर्फ 27 मिनट चला। दूसरी ओर, पोलकानोवा इस ओलंपिक में अपना पहला ही मैच खेल रही थीं। उसे शुरुआती दो राउंड में बाई मिली थी। आपको बता दें कि मनिका और अचंत शरत कमल की चुनौती मिश्रित युगल में पहले ही खत्म हो गई थी। अब पुरुष एकल वर्ग में अनुभवी शरत कमल से उम्मीद बची है।

फाइनल में नहीं पहुंचे अंगद बाजवा और मैराज अहमद खान

भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। पुरुष स्कीट स्पर्धा में अंगद बाजवा 18वें और मैराज अहमद खान 25वें स्थान पर रहे। असाका रेंज पर सोमवार को 25 वर्षीय अंगद ने पांच सीरिज में संभावित 125 में से 120 अंक बनाए, जबकि मैराज केवल 117 अंक ही बना पाए। स्कीट में चोटी के छह निशानेबाज फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करते हैं। अंगद रविवार को पहली तीन सीरीज के बाद 11वें स्थान पर थे। आज वे तीन बार सही निशाना लगाने से चूके और बिना किसी मुकाबले के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। मैराज भी कल की अपनी स्थिति में सुधार नहीं कर पाए। उनके चार निशाने सही नहीं लगे। फ्रांस के एरिक डेलॉने ने 124+6 (शूट ऑफ सहित) का स्कोर बनाकर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत