न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : कड़े संघर्ष में जीतीं टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मैरीकॉम

टोक्यो ओलंपिक में रविवार को भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे राउंड में जगह बना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 2:11:03

Tokyo Olympic : कड़े संघर्ष में जीतीं टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मैरीकॉम

टोक्यो ओलंपिक में रविवार को भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे राउंड में जगह बना ली। मनिका ने दूसरे दौर के मैच में यूक्रेन की मारगारत्या पेसोत्सका को 4-3 (4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7) से शिकस्त दी। मुकाबला 57 मिनट चला। हालांकि मनिका के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले दो गेम में मनिका को हार मिली, लेकिन फिर उन्होंने लगातार दो गेम जीतते हुए वापसी की। इसके बाद पेसोत्सका ने पांचवां गेम जीत लिया, लेकिन मनिका ने फिर छठा गेम जीत स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। सातवें गेम में मनिका ने पूरा जोर लगा दिया और जीतकर ही दम लिया।

मिश्रित युगल में हार गई थी शरत-मनिका की जोड़ी

मनिका ने शनिवार को खेले गए पहले दौर में ब्रिटेन की तिन-तिन हो को 30 मिनट में आसानी से 4-0 से हराया था। मनिका ने मैच 11-7,11-6,12-10,11-9 से जीता। हालांकि मनिका को मिश्रित युगल में हार मिली थी। मनिका व भारत के शीर्ष खिलाड़ी अचंता शरत कमल को राउंड ऑफ 16 में हार झेलनी पड़ी। उन्हें चीनी ताइपे की लिन और चेंग की जोड़ी ने 4-0 (11-8, 11-6, 11-5, 11-4) से करारी मात दी।

लंदन ओलंपिक की पदक विजेता मैरीकॉम ने की जीत से शुरुआत

लंदन ओलंपिक की पदक विजेता स्टार भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने फ्लाईवेट (48 से 51 किग्रा) वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की। मैरीकॉम ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में डोमिनिक रिपब्लिक की मिगुएलिना हर्नांडीज को 4-1 से हराया। मैरीकॉम ने पांच राउंड के मुकाबले में शुरुआती दो राउंड 3-2 के समान अंतर से जीते। मैरीकॉम अब प्री क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) का मुकाबला खेलने की योग्यता हासिल कर चुकी हैं। ओलंपिक में भारत के 9 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि शनिवार को स्टार मुक्केबाज विकास कृष्णन को पहले ही राउंड में हार का मुंह देखना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?