न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : 100 मीटर रेस में इटली के जैकब्स बने चैंपियन, 13 साल से था बोल्ट का एकछत्र राज

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 100 मीटर रेस में इटली के लेमोन्ट मार्शेल जैकब्स चैंपियन बने। जैकब्स ने रविवार को आयोजित रेस में 9.79 सैकंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 8:11:42

Tokyo Olympic : 100 मीटर रेस में इटली के जैकब्स बने चैंपियन, 13 साल से था बोल्ट का एकछत्र राज

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 100 मीटर रेस में इटली के लेमोन्ट मार्शेल जैकब्स चैंपियन बने। जैकब्स ने रविवार को आयोजित रेस में 9.79 सैकंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीत लिया। अमेरिका के फ्रेड केरली (9.84 सैकंड) ने रजत और कनाडा के आंद्रे डि ग्रासे (9.89 सैकंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 26 साल के जैकब्स ने शुरू से ही रफ्तार पकड़ ली। इस नतीजे के साथ ही ओलंपिक में 13 साल बाद पुरुष वर्ग की 100 मीटर रेस में कोई नया विजेता सामने आया है। पिछले तीन ओलंपिक बीजिंग, लंदन और रियो से जमैका के उसेन बोल्ट ही इसे जीतते आ रहे थे, लेकिन अब वे रिटायर हो चुके हैं।

100 मीटर रेस में 40 साल बाद हुआ ऐसा…

रेस में इस बार एक भी जमैकाई एथलीट नहीं था। ऐसा पिछले 40 साल में पहली बार हुआ है। जैकब्स इस रेस में हिस्सा लेने वाले पहले इटैलियन खिलाड़ी हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 9.84 सैकंड का समय निकाल यूरोपीयन रिकॉर्ड बनाया था। अगर फ्रेड केरली जीतते तो 2004 में जस्टिन गैटलिन के गोल्ड के बाद पहले अमेरिकी पुरुष बनते। आंद्रे डि ग्रासे ने रियो में भी कांसा ही जीता था। चीन के सु बिंगटियान 89 साल में 100 मीटर रेस के फाइनल में पहुंचने वाले पहले एशियाई पुरुष बने। वे छठे स्थान पर रहे। रेस जीतने के दावेदार ट्रेवन ब्रोमेल और योहान ब्लैक तो फाइनल के लिए क्वालिफाई ही नहीं कर पाए।

फुटबॉल : स्पेन और ब्राजील ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

टोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल स्पर्धा में स्पेन और ब्राजील की पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में आइवरी कोस्ट को 5-2 से शिकस्त दी, जबकि ब्राजील ने मिस्र को 1-0 से हराया। स्पेन की सेमीफाइनल में मेजबान जापान से भिड़ंत होगी। वहीं, ब्राजील को फाइनल में पहुंचने के लिए मैक्सिको पर पार पानी होगी। जापान ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से तथा मैक्सिको ने दक्षिण कोरिया को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ब्राजील ने पिछली बार अपने घर में ही खेले गए ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। पुरुषों के फुटबॉल में ओलंपिक का दर्जा यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका जैसा नहीं है लेकिन फिर भी बड़ी टीमें पदक जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?