न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : डिस्कस थ्रो के फाइनल में कमाल नहीं दिखा पाईं कमलप्रीत कौर, घुड़सवारी में फवाद…

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारत की कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में पदक जीतने से चूक गईं। क्वालिफिकेशन राउंड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 8:00:12

Tokyo Olympic : डिस्कस थ्रो के फाइनल में कमाल नहीं दिखा पाईं कमलप्रीत कौर, घुड़सवारी में फवाद…

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारत की कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में पदक जीतने से चूक गईं। क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं कमलप्रीत ने फाइनल में 12 एथलीट में छठा स्थान हासिल किया। कमलप्रीत ने भारत के लिए डिस्कस थ्रो में ओलंपिक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन टॉप 3 में जगह नहीं बना सकीं। कमलप्रीत ने 6 प्रयास में 63.70 मीटर की बेस्ट डिस्टेंस तय की। पहले और तीसरे थ्रो में कमलप्रीत ने 61.62 मी. और 63.70 मी. की दूरी हासिल की, वहीं उनका दूसरा प्रयास फाउल हो गया। टॉप-8 में जगह बनाने के बाद कमलप्रीत आखिरी तीन प्रयास में कुछ खास नहीं कर पाईं। उनके दो प्रयास फाउल हुए और पांचवें अटेम्प्ट में उन्होंने चक्का 61.37 मी. दूर फेंका।

अमेरिका की वालारी ऑलमैन ने जीता गोल्ड मेडल

अमेरिका की वालारी ऑलमैन ने 68.98 मी. की दूरी के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जर्मनी की क्रिस्टेन पुडेन्ज ने 66.86 मी. की दूरी के साथ रजत और क्यूबा की यामे परेज ने 65.72 मी. की दूरी के साथ कांस्य पर कब्जा किया। वर्ष 2012 में लंदन और 2016 में रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता क्रोएशिया की सैंड्रा परकोविच चौथे स्थान पर रही और पदक से चूक गईं। कमलप्रीत को मेडल हासिल करने के लिए 65.72 मी. से ज्यादा का थ्रो करना था। टोक्यो में जोरदार बारिश भी हुई जिसकी वजह से फाइनल को कुछ देर रोका गया।

फाइनल में 23वें स्थान पर रहे घुड़सवार फवाद मिर्जा

घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन) में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट फवाद मिर्जा का अभियान भी समाप्त हो गया है। उन्होंने 47.20 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत इवेंट के लिए क्वालीफाई किया था। वे 22वें स्थान पर रहे थे। फाइनल में वे 23वें स्थान पर रहे। फवाद भले ही पदक के करीब नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने ओलंपिक में हिस्सा लेकर ही इतिहास बना दिया। इम्तियाज अनीस (2000) के बाद वे ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत