न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : सेमीफाइनल में हारी महिला हॉकी टीम, जानें-अब कब और किससे खेलेगी कांस्य का मुकाबला

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भी पुरुष टीम की तरह सेमीफाइनल में हार गई। उसे बुधवार को अंतिम-4 के मुकाबले में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 5:38:23

Tokyo Olympic : सेमीफाइनल में हारी महिला हॉकी टीम, जानें-अब कब और किससे खेलेगी कांस्य का मुकाबला

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भी पुरुष टीम की तरह सेमीफाइनल में हार गई। उसे बुधवार को अंतिम-4 के मुकाबले में अर्जेंटीना ने 2-1 से हरा दिया। हालांकि दुनिया की नंबर 10 टीम भारत ने नं.2 दो टीम अर्जेंटीना को तगड़ी टक्कर दी, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख पाई। भारत के पास अब भी कुछ कर दिखाने का मौका है। वह अब कांस्य पदक का मुकाबला खेलेगी। भारत को कांस्य जीतने के लिए 6 अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन की चुनौती से पार पाना होगा। ग्रेट ब्रिटेन को दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स ने 5-1 से रौंद दिया। एक दिन पहले भारत की पुरुष टीम भी सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हार गई थी। वह भी अब जर्मनी के खिलाफ कांस्य के लिए दावेदारी पेश करेगी।

पहला गोल रहा गुरजीत कौर के नाम

भारत ने मैच की शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे ही मिनट में गोल दाग दिया। गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर यह गोल किया। इसके बाद पहले क्वार्टर (15 मिनट) में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में 18वें मिनट में अर्जेंटीना की कप्तान मारिया बेरिओन्यूवो ने पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दाग दिया। दूसरा क्वार्टर खत्म होने पर स्कोर 1-1 से बराबर था। अर्जेंटीना तीसरे क्वार्टर में बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

अर्जेंटीनी कप्तान मारिया ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागे

36वें मिनट में कप्तान मारिया ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। खतरनाक खेल के लिए लिया गया रिव्यू भी भारत के काम नहीं आया। 40वें मिनट में भारत की नेहा को रेफरी ने ग्रीन कार्ड दिखाकर दो मिनट के लिए मैदान से बाहर भेज दिया। भारत ने इसके बाद गोल उतारने की भरसक कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। भारत ने क्वार्टर फाइनल में तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारतीय टीम सिर्फ तीसरी बार ओलंपिक खेल रही है और यह उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?