न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम का कारनामा, एलेन ने रिकॉर्ड के साथ जीती 100 मी. रेस

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल वह पहली बार किसी ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। कप्तान रानी रामपाल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 8:49:18

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम का कारनामा, एलेन ने रिकॉर्ड के साथ जीती 100 मी. रेस

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल वह पहली बार किसी ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। कप्तान रानी रामपाल की टीम ने ग्रुप स्टेज में 2 मैच जीते, जबकि 3 में उसे हार मिली। इसके बाद भारत के अंतिम-8 में पहुंचने की उम्मीदें ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच होने वाले नतीजे पर टिकी थीं। शनिवार रात खेले गए इस मैच में ब्रिटेन ने 2-0 से जीत दर्ज कर भारत का रास्ता साफ कर दिया। पूल ए में भारतीय टीम 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही और क्वालिफाई करने वाली आखिरी टीम बनी। भारत के लिए आयरलैंड की हार या ड्रॉ जरूरी था। आयरलैंड के 3 अंक थे और जीतने पर उसके भी 6 अंक हो जाते, लेकिन गोल अंतर में वह भारत से आगे निकल जाता।

अब 2 अगस्त को 3 बार के चैंपियन से होगी टक्कर

भारतीय टीम सिर्फ तीसरी बार ही ओलंपिक में हिस्सा ले रही है। टीम ने पहली बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। उसके बाद 2016 के रियो ओलिंपिक में भी दावेदारी पेश की थी। इन दोनों ही ओलंपिक में भारत को एक भी जीत नहीं मिली थी। इस बार भी उसने शुरुआती तीन मुकाबले गंवाने के बाद वापसी कर आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की। दो अगस्त को क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला 3 बार के ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया पूल बी के सभी पांच मैच जीत टॉप पोजिशन पर रहा। उसने अभी तक 13 गोल किए, जबकि सिर्फ एक गोल खाया है।

एलेन ने तोड़ा फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर का रिकॉर्ड

जमैका की एलेन थॉम्प्सन-हेराथ ने इतिहास रचते हुए नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ 100 मीटर रेस जीत ली। वे अब ओलंपिक के इतिहास में सबसे तेज महिला धावक बन गई हैं। एलेन ने 10.61 सेकंड के समय के साथ महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। शेली-एन फ्रेजर-प्राइस ने 10.74 सैकंड में रेस पूरी कर रजत और शेरिका जैक्सन ने 10.76 सैकंड लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया। तीनों मेडल जमैका की झोली में आए हैं। एलेन से पहले ओलंपिक में सबसे तेज धाविका का खिताब दिवंगत फ्लोरेंस ग्रिफिथ-जॉयनर के पास था। उन्होंने 1988 के सियोल ओलंपिक में 10.62 सैकंड में दौड़ पूरी की थी। वैसे विश्व रिकॉर्ड जॉयनर (10.49 सै.) के नाम ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट