न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : महिला हॉकी टीम के कोच का खुलासा, तीन हार के बाद दिखाई फिल्म से बढ़ा मनोबल

भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच चुकी है। उसने क्वार्टर फाइनल में तीन बार की चैंपियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 1:43:33

Tokyo Olympic : महिला हॉकी टीम के कोच का खुलासा, तीन हार के बाद दिखाई फिल्म से बढ़ा मनोबल

भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच चुकी है। उसने क्वार्टर फाइनल में तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से मात दी। इस प्रदर्शन के बाद हर ओर टीम की तारीफ हो रही है। खास तौर से ग्रुप में खराब प्रदर्शन के बाद इस शानदार वापसी से हर कोई चकित है। अब मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने खुलासा किया कि लगातार तीन हार से टीम का मनोबल टूट गया था, लेकिन इसके बाद खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास जगाने वाली फिल्म देखी जिससे उनमें नया जोश भरा और वे पहली बार अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल रही।

आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले एक फिल्म देखने से टीम को मनोवैज्ञानिक रूप से मदद मिली। उन्होंने इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया। हालांकि माना जा रहा है कि ये फिल्म चक दे इंडिया हो सकती है। शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म महिला हॉकी पर ही केंद्रित थी।

मारिन ने कहा कि मैंने उन्हें फिल्म दिखाई, जो वर्तमान पल को जीने से जुड़ी थी और मुझे लगता है कि इससे वास्तव में मदद मिली। आयरलैंड के खिलाफ हम इस फिल्म का जिक्र करते रहे। भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने भी टीम का भाग्य बदलने के लिए फिल्म को श्रेय दिया। उन्होंने कहा फिल्म ने आपके सामने जो है केवल उसके बारे में सोचने और अतीत के बारे में नहीं सोचने की सीख दी।

400 मीटर बाधा दौड़ में चैंपियन बने वारहोम

नार्वे के कार्सटन वारहोम ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दो बार के विश्व चैंपियन वारहोम ने फाइनल में 45.94 सैकंड लिए। दौड़ पूरी करने वाले सात में से छह एथलीट ने रीजनल या नेशनल रिकॉर्ड बनाया। वारहोम ने इससे पहले एक जुलाई को ओस्लो में 46.70 सैकंड के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था और अब उन्होंने इसमें सुधार किया है। अमेरिका के राइ बेंजामिन ने रजत और ब्राजील के एलिसन डोस सांतोस ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की लंबी कूद में जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने सात मीटर की जंप के साथ स्वर्ण जीता।

अमेरिकी गोल्फर जेंडर शॉफले ने जीता स्वर्ण पदक

अमेरिका के जेंडर शॉफले ने स्लोवाकिया के रोरी सबातीनी को एक शॉट से पीछे छोड़कर पुरुष गोल्फ प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीत लिया। 27 वर्षीय जेंडर ने आखिरी दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेला। उन्होंने छह फुट से बर्डी जमाकर सबातीनी पर बढ़त बनाई थी। जब गोल्फरों का आखिरी समूह 18वां होल खेलने के लिए गया था तो नौ खिलाड़ी पदक की दावेदारी में थे। इनमें जापान के मास्टर्स चैंपियन हिदेकी मात्सुयामा भी थे, लेकिन वे 18वें होल में बर्डी नहीं बना पाए और कांस्य से चूक गए। सबातीनी ने 61 का कार्ड खेला जो ओलंपिक रिकॉर्ड है लेकिन वे आखिर में जेंडर से एक शॉट पीछे रहे। चीनी ताइपे के सीटी पैन ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में जीत दर्ज करके कांस्य पदक जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत