न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार बनाई सेमीफाइनल में जगह, ऑस्ट्रेलिया को हराया

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। इस बीच भारतीय खेमे से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 10:41:30

Tokyo Olympic : भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार बनाई सेमीफाइनल में जगह, ऑस्ट्रेलिया को हराया

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। इस बीच भारतीय खेमे से एक जबरदस्त खुशखबरी सामने आई है। दरअसल हमारी महिला हॉकी टीम ने अपने इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने क्वार्टर फाइनल में कमाल का खेल दिखाते हुए विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत की ओर से एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में 22वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया। उनका यह गोल डायरेक्ट फ्लिक से आया। इस मैच में भारत ने गजब का डिफेंस दिखाया।

भारतीय टीम ने तीसरी बार ही किया है क्वालिफाई

भारत ने इससे पहले दो बार ही 1980 और 2016 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। दूसरी ओर, तीन बार की ओलंपिक चैंपियन और दुनिया में नंबर दो टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए यह तगड़ा झटका रहा। ऑस्ट्रेलिया को 57वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और उस समय भारतीय फैंस की धकधकी बढ़ गई थी। भारतीय गोलकीपर और अन्य खिलाड़ी मजबूत दीवार बनकर खड़ी हो गईं और कंगारुओं को बराबरी हासिल नहीं करने दी।

दुतीचंद ने 200 मीटर रेस में भी किया निराश

भारत की दुतीचंद महिला 200 मीटर हीट 4 में आखिरी स्थान पर रहीं। वे हीट में 7वें और ओवरऑल 41 एथलीट के बीच 38वें नंबर पर रहीं। वे सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाईं। हालांकि दुती ने 23.85 सैकंड के साथ सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। दुती ने 100 मीटर रेस में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। आज एथलेटिक्स में देश की नजरें कमलप्रीत कौर पर रहेंगी। वे शाम 4.30 बजे डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। कमलप्रीत पदक जीतने में कामयाब रहीं तो एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। उन्होंने 64 मीटर दूर चक्का फेंककर इतिहास रच दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट