न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय निशानेबाजों को मिला इस बात का फायदा! बॉक्सिंग में ये 9 पेश करेंगे चुनौती

टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब सिर्फ छह दिन बचे हैं। इस बीच भारतीय निशानेबाजी टीम के लिए अच्छी खबर है। भारतीय टीम कई दिनों से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 8:44:08

Tokyo Olympic : भारतीय निशानेबाजों को मिला इस बात का फायदा! बॉक्सिंग में ये 9 पेश करेंगे चुनौती

टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब सिर्फ छह दिन बचे हैं। इस बीच भारतीय निशानेबाजी टीम के लिए अच्छी खबर है। भारतीय टीम कई दिनों से क्रोएशिया में थी। यहां न सिर्फ उसे ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त समय और कंपीटिशन मिले, बल्कि अब टोक्यो पहुंचने पर भी उसे इसका फायदा मिला। उन्हें सीधे ओलंपिक खेलगांव में प्रवेश मिल गया है और आइसोलेशन में नहीं रहना पड़ेगा।

इसका मतलब है कि वे ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने बताया कि हमारे शूटर्स को शनिवार को टोक्यो पहुंचने पर सीधे खेलगांव ले जाया गया, जहां उन्हें उनके कमरे सुपुर्द कर दिए गए। वे सोमवार से ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। भारत के अन्य खेलों के खिलाड़ी स्वदेश से आ रहे हैं और उन्हें टोक्यो पहुंचने पर तीन दिन तक क्वारंटीन रहना होगा।

24 जुलाई से होगी इवेंट, भारत के 15 शूटर लगाएंगे जोर

टोक्यो ओलंपिक में 24 जुलाई से शूटिंग के इवेंट शुरू हो जाएंगे और इसमें भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। शूटिंग की प्रतियोगिताएं 10 दिनों तक चलेंगीं। निशानेबाजी की 10 इवेंट में भारत अपनी दावेदारी पेश कर रहा है, जिसके लिए 15 निशानेबाज टोक्यो गए हैं। भारत को पिस्टल शूटिंग से लेकर एयर राइफल शूटिंग तक में पदकों की उम्मीद है। वे तैयारियों के सिलसिले में 11 मई को जगरेब रवाना हो गए थे। उन्होंने हालांकि हाल में ओसिएक में समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप में अनुकूल प्रदर्शन नहीं किया। भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते और वह 10वें स्थान पर रही थी। ओलंपिक का समापन 8 अगस्त को होगा।

मुक्केबाजी में एमसी मैरीकॉम से पदक की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक में भारत के नौ मुक्केबाज भाग लेंगे जिससे पहली बार इस खेल में पदक की सबसे अधिक उम्मीदें लगाई जा रही हैं। भारत के पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाज 24 जुलाई से सूमो कुश्ती स्थल रियोगोकु कोकुजिकान में कौशल दिखाएंगे। पुरुष वर्ग में अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) व सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) चुनौती पेश करेंगे। महिलाओं में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता एमसी मेरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) पदक जीतने के लिए जोर लगाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट