न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Best रैंकिंग पर पहुंचीं हॉकी टीमें, गोल्फर अदिति ने कहा, ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर खुश होना मुश्किल

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक यादगार रहा। यहां भारत ने कुल सात पदक जीते जो उसके ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक है। हॉकी में लगा कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 1:11:48

Best रैंकिंग पर पहुंचीं हॉकी टीमें, गोल्फर अदिति ने कहा, ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर खुश होना मुश्किल

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक यादगार रहा। यहां भारत ने कुल सात पदक जीते जो उसके ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक है। हॉकी में लगा कि भारत के स्वर्णिम युग की वापसी हो गई है। भारतीय पुरुष टीम ने तगड़ा खेल दिखा कांस्य पदक पर कब्जा जमाया, जबकि महिलाएं भी ज्यादा पीछे नहीं रहीं। महिला टीम ग्रेट ब्रिटेन को जबरदस्त टक्कर देती हुई कांस्य पदक का मुकाबला 3-4 से हार गई। भारत को इस लाजवाब प्रदर्शन का फायदा मिला है। दोनों वर्गों में भारत ने विश्व रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया।

पुरुष टीम तीसरे और महिला टीम 8वें स्थान पर पहुंच गई। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि रैंकिंग और 41 साल बाद ओलंपिक पदक से भारतीय हॉकी के बढ़ने की शुरुआत हुई है। अब पीछे मुड़कर नहीं देखना, हमने अपने लिए मानदंड स्थापित कर दिए। दूसरी ओर, महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि हम पोडियम पर पहुंचने के बहुत करीब थे। टीम को यह काफी दुख दे रहा है कि हम ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि अच्छी चीज है कि हमने हाल के वर्षों में शानदार प्रगति की है और मुझे इस पर गर्व है।

शुरुआती तीन राउंड तक दूसरे स्थान पर थीं अदिति अशोक

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो में काफी नजदीकी अंतर से पदक जीतने से चूक गईं। वे शुरुआती तीन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन शनिवार को चौथे व अंतिम राउंड में यह फॉर्म बरकरार नहीं रख पाने से चौथे स्थान पर खिसक गई। अदिति ने अंतिम राउंड में पांच बर्डी और दो बोगी के साथ तीन अंडर 68 और कुल 15 अंडर 269 का स्कोर किया।

अदिति ने कहा कि किसी और टूर्नामेंट में मुझे खुशी होती, लेकिन ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर खुश होना मुश्किल है। मैने अच्छा खेला और अपना शत-प्रतिशत दिया। मुझे लगता है कि आखिरी दौर में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। काश मैं पदक जीत पाती, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अभी भी सब खुश होंगे। मैने आखिरी दौर से पहले इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा कि लोग मुझे टीवी पर देख रहे हैं।

इलियुड किपचोगे ने लगातार दूसरी बार जीती मैराथन रेस

केन्या के इलियुड किपचोगे ने रविवार को आखिरी 12 किमी में गति बढ़ाकर टोक्यो ओलंपिक खेलों की पुरुष मैराथन प्रतियोगिता (50 किमी रेस) में खिताब का बखूबी बचाव किया। किपचोगे ने उमस भरे मौसम में सापोरो की सड़कों पर दौड़ते हुए 2 घंटे 8 मिनट 38 सैकंड में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। किपचोगे नीदरलैंड्स के रजत पदक विजेता अब्दी नगीये से 80 सैकंड से भी ज्यादा समय आगे रहे। बेल्जियम के बाशिर अब्दी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता के साथ ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का भी समापन हुआ। किपचोगे ओलंपिक की पुरुष मैराथन में एक से ज्यादा स्वर्ण जीतने वाले तीसरे धावक बन गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत