न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारत ने हॉकी में स्पेन को हराया, शूटिंग में निराशा, TT में शरत की चुनौती भी ध्वस्त

टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 10:50:48

Tokyo Olympic : भारत ने हॉकी में स्पेन को हराया, शूटिंग में निराशा, TT में शरत की चुनौती भी ध्वस्त

टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं जारी हैं। इनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज फैंस को खुशी का मौका दिया। भारत ने पूल ए के मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया। भारत की ओर से 14वें, 15वें और 51वें मिनट में गोल किए गए। रुपिंदर पाल सिंह ने दो और सिमरनजीत सिंह ने एक गोल किया। भारत को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

इस जीत से भारत पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत को अभी दो और मैच खेलने हैं। पहले दो क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही थी। चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से एक और गोल हुआ। स्पेन को आठ और भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत का तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ही हुआ।

मनु-सौरभ और अभिषेक-यशस्विनी की जोड़ी हारी

इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड शूटिंग इवेंट में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी टॉप-4 में आने से चूक गई। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 582 अंक लेकर पहले स्थान पर रही, लेकिन 8 जोड़ियों के दूसरे राउंड में वे 7वें स्थान पर रही। मेडल राउंड में टॉप-4 जोड़ियों को ही एंट्री मिली। इसी स्पर्धा में भाग्य आजमा रहे अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की जोड़ी ने भी निराश किया। वे क्वालिफिकेशन राउंड से आगे ही नहीं बढ़ पाए और ओवरऑल 17वें स्थान पर रहे। उनका 6 सीरीज का कुल स्कोर 564 रहा।

दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी से हारे शरत

टेबल टेनिस में भारत की अंतिम उम्मीद भी खत्म हो गई है। अचंता शरत कमल पुरुष एकल में मेडल की होड़ से बाहर हो गए। दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी और नंबर-1 सीड चीन के मा लोंग ने उन्हें 4-1 से हराया। मा लोंग ने पहला गेम 11-7 से जीता। शरत ने दूसरे गेम में 11-8 से जीत हासिल कर जोरदार वापसी की। हालांकि इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने शरत को कोई मौका नहीं दिया और अगले तीन गेम 13-11, 11-4, 11-4 से जीत लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?