न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पुरुष तीरंदाजी में भारतीय तिकड़ी का औसत प्रदर्शन, दीपिका ने भी किया निराश

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीट्स की चुनौती शुरू हो गई है। शुक्रवार को तीरंदाजी की विभिन्न स्पर्धाएं शुरू हुईं, जिनमें हमारे खिलाड़ियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 1:43:43

Tokyo Olympic : पुरुष तीरंदाजी में भारतीय तिकड़ी का औसत प्रदर्शन, दीपिका ने भी किया निराश

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीट्स की चुनौती शुरू हो गई है। शुक्रवार को तीरंदाजी की विभिन्न स्पर्धाएं शुरू हुईं, जिनमें हमारे खिलाड़ियों ने भी जोर-आजमाइश की। पुरुष तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड में भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा। प्रवीण जाधव 720 में से 656 अंकों के साथ 31वें, अतानु दास 653 अंकों के साथ 35वें और तरुणदीप राय 652 अंकों के साथ 37वें स्थान पर रहे।

अतानु, तरुणदीप और प्रवीण की तिकड़ी न केवल व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतर सीड के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही थी, बल्कि उनकी निगाहें पुरुष टीम की सीडिंग और संभावित मिश्रित स्पर्धा के मौके पर भी थी। अब 27 से 29 जुलाई तक पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व आर्चरी इवेंट में प्रवीण की टक्कर गलसन बाजाररेजापोव से, अतानु की ताइपे के डेंग यु चेंग से और तरुणदीप की यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन से होगी।

9वें स्थान पर रहीं नं. 1 आर्चर दीपिका कुमारी

इससे पहले भारत की पदक उम्मीद स्टार आर्चर दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर रहीं। युमेनोशिमा पार्क में हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया। पहले हाफ में उनका स्कोर 334 और दूसरे हाफ में 329 रहा। उन्होंने 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया। दीपिका 27 जुलाई को व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में भुटान की कर्मा का सामना करेंगी।

कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा

पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा। कोरिया की अन सान 680 के स्कोर के साथ नं.1 पोजिशन पर रहीं जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है। जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कैंग चेयंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। अंतिम-32 एलिमिनेशन राउंड के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?