न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : जिम्नास्ट प्रणति नायक ने किया निराश, क्वालिफिकेशन से ही बाहर हुए दीपक व दिव्यांश

टोक्यो ओलंपिक में भारत की एकमात्र जिम्नास्ट प्रणति नायक कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा के ऑल राउंड फाइनल्स में जगह बनाने में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 1:31:07

Tokyo Olympic : जिम्नास्ट प्रणति नायक ने किया निराश, क्वालिफिकेशन से ही बाहर हुए दीपक व दिव्यांश

टोक्यो ओलंपिक में भारत की एकमात्र जिम्नास्ट प्रणति नायक कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा के ऑल राउंड फाइनल्स में जगह बनाने में नाकाम रहीं। पश्चिम बंगाल की 26 वर्षीय प्रणति ने चार वर्गों (फ्लोर एक्सरसाइज, वॉल्ट, अनइवन बार और बैलेंस बीम) में कुल 42.565 अंक बटोरे। वे दूसरे सब डिविजन के बाद 29वें स्थान पर रहीं। पांच सब डिविजन से टॉप 24 जिम्नास्ट ऑल राउंड फाइनल में जगह बनाएंगे, जो 29 जुलाई को होगा। हर वर्ग के टॉप-8 जिम्नास्ट व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में खेलेंगे जो 1 से 3 अगस्त तक होगी। प्रणति सभी में निचले हाफ में रहीं।

वॉल्ट में सबसे ज्यादा, तो अनइवन बार में सबसे कम अंक

प्रणति ने फ्लोर में 10.633 अंक हासिल किए, जबकि वॉल्ट में उनका स्कोर इससे बेहतर 13.466 रहा। अनइवन बार में वे सिर्फ 3.033 अंक ही ले पाईं। बैलेंस बीम में उनका स्कोर 9.433 रहा। आपको बता दें कि प्रणति को को ओलंपिक की तैयारी के लिए समय नहीं मिला। इसकी वजह ये है कि चीन में 29 मई से एक जून तक प्रस्तावित 9वीं सीनियर एशियाई चैंपियनशिप रद्द होने के बाद उन्हें महाद्वीपीय कोटे से प्रवेश मिला था। प्रणति ने 2019 में एशियन कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वॉल्ट इवेंट में कांस्य जीता था।

10 मीटर एयर राइफल इवेंट में पेश की दीपक-दिव्यांश ने चुनौती

भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। रविवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पदक के दावेदार माने जा रहे दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार क्रमश: 26वें और 32वें स्थान पर रहे और क्वालिफिकेशन से ही बाहर हो गए। दीपक 624.7 और दिव्यांश 622.8 अंक ही हासिल कर पाए। दोनों पर ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिता का दबाव साफ नजर आया। दीपक का छह सीरीज में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105.3 और दूसरी रैकिंग के दिव्यांश का 104.6 रहा। क्वालिफिकेशन में चीन के हारोन यांग (632.7) नं.1 पोजिशन पर रहे। यांग ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। टॉप-8 शूटर ही फाइनल में जगह बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत