न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : इतिहास रचकर स्वदेश लौटीं सिंधु का जोरदार स्वागत, शॉट पुट में तेजिंदर ने किया निराश

लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रचने वालीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु मंगलवार को टोक्यो (जापान) से स्वदेश लौट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 6:40:44

Tokyo Olympic : इतिहास रचकर स्वदेश लौटीं सिंधु का जोरदार स्वागत, शॉट पुट में तेजिंदर ने किया निराश

लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रचने वालीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु मंगलवार को टोक्यो (जापान) से स्वदेश लौट आईं। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर सिंधु और उनके दक्षिण कोरियाई कोच का जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच दोनों को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। सिंधु को सीआईएसएफ की सुरक्षा में एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।

रिपोर्टों के मुताबिक सिंधु और कोच एक-दो दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। आपको बता दें कि मोदी ने भारतीय जत्थे के टोक्यो रवाना होने से पहले वर्चुअली सिंधु और उनके माता-पिता से बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि जब वे वापस आएंगी तब उनके साथ आइसक्रीम खाएंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कांस्य पदक मिलने के बाद सिंधु के स्वागत की बात कही थी।

सिंधु ने जताया फैंस का आभार

सिंधु ने एयरपोर्ट पर कहा कि लोगों का प्यार पाकर मैं बहुत खुश हूं। सिंधु ने इस मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन सहित सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा, मुझे सभी का सपोर्ट मिला। उत्साह बढ़ाने के लिए बहुत आभारी हूं। यह बहुत खुशी का पल है। इधर भारत लौटने पर बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अजय सिंघानिया ने सिंधु और उनके कोच का स्वागत किया। गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में सिंधु ने चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराया और इतिहास रच डाला। विश्व चैंपियन सिंधु जब सेमीफाइनल में हार गई थीं तो काफी निराश हो गई थीं, लेकिन उनके कोच ने उनका उत्साह कम नहीं होने दिया।

क्वालिफेकशन राउंड में ही बाहर हो गए तेजिंदर

भारतीय एथलीट तेजिंदर सिंह तूर टोक्यो ओलंपिक में शॉटपुट (गोला फेंक) के क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गए। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 19.99 मीटर था। फाइनल के लिए 21.20 मीटर दूर गोला फेंकना जरूरी था या शीर्ष 12 खिलाड़ियों में होना। तेजिंदर 13वें स्थान पर रहे। कंधे पर पट्टी बांधकर खेलने वाले तेजिंदर के दूसरे और तीसरे प्रयास अमान्य रहे। तेजिंदर ने जून में इंडियन ग्रांप्री एशियाई और राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ ओलंपिक का टिकट पक्का किया था। उन्होंने तब 21.49 मीटर की दूरी तय की थी। क्वालिफाई करने के लिए 21.10 मीटर दूरी को मानक रखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत