न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पदक विजेताओं-कोच को मालामाल करेगी इस राज्य की सरकार, जानें किसे मिलेंगे कितने

कोरोनावायरस के कारण फैली कोविड-19 की वैश्विक महामारी के चलते इस बार टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल देरी से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 1:06:42

Tokyo Olympic : पदक विजेताओं-कोच को मालामाल करेगी इस राज्य की सरकार, जानें किसे मिलेंगे कितने

कोरोनावायरस के कारण फैली कोविड-19 की वैश्विक महामारी के चलते इस बार टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल देरी से हो रहा है। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। चार साल में एक बार होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक से खिलाड़ियों के साथ देशवासियों की भी काफी उम्मीदें जुड़ी होती हैं। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ओलंपिक में पदक जरूर जीते।

इसके लिए वह दिन-रात एक किए रहता है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए एक शानदार योजना बनाई है। इस ओलंपिक में भाग लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये हैं दिल्ली के खिलाड़ी जो करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

साथ ही प्रशिक्षकों की भी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच को भी 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। दिल्ली की ओर से ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में मानिका बत्रा, दीपक कुमार, अमोज जैकब और सार्थक भांबरी शामिल हैं। खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मानिका टेबल टेनिस, दीपक शूटिंग (निशानेबाजी) की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट, अमोज और सार्थक 4×400 मीटर रिले दौड़ में चुनौती पेश करेंगे।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा…

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भविष्य के ओलंपियन बनाने के लिए दिल्ली की तैयारी जोरों पर है और हम यह चाहते हैं कि विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। दिल्ली खेल विश्वविद्यालय उन खिलाड़ियों को तैयार करने का काम करेगा जो ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी दिल्ली को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करेगी। हमारी नजर 2048 के ओलंपिक खेलों के लिए मेजबानी हासिल करने पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत