न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्त, तैराकी-सेलिंग में भी निराशा

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी इवेंट में भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी। पिछले मैच में न्यूजीलैंड को ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 6:20:16

Tokyo Olympic : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्त, तैराकी-सेलिंग में भी निराशा

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी इवेंट में भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी। पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम इस मैच में जरा भी रंग में नहीं दिखी। ऑस्ट्रेलिया हर विभाग चाहें डिफेंस हो या फिर अटैक भारत पर भारी पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेनियल बील (10वें), जेरेमी हेवार्ड (21वें), फ्लिन ओगलीवी (23वें), जोशुआ बेल्ट्ज (26वें), ब्लैक गोवर्स (40वें और 42वें) और टिम ब्रांड (51वें मिनट) ने गोल दागे। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में एकमात्र गोल किया। भारत पूल ए का अपना अगला मैच 27 जुलाई को स्पेन से खेलेगा। स्पेन भी काफी दमदार टीम है। ऐसे में भारत की लिए चुनौती आसान नहीं रहेगी।

सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचीं माना पटेल और श्रीहरी नटराज

भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने रविवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया। वे महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट में सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाईं। अपना पहला ओलंपिक खेल रहीं माना हीट 1 में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने रेस पूरी करने में 1.05.20 मिनट का समय लिया। जिम्बाब्वे की डोनाटा कटाई (1.02.73 मिनट) पहले और ग्रेनाडा की किम्बर्ली इंस (1.10.24 मिनट) तीसरे स्थान पर रहीं। 21 वर्षीय माना ने ओलंपिक में यूनिवर्सिटी कोटा से क्वालिफाई किया था। वे ओवरऑल 39वें स्थान पर रहीं। टॉप-16 ने ही सेमीफाइनल में क्वालिफाई किया है। एक और भारतीय तैराक श्रीहरी नटराज भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे। वे पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेट में ओवरऑल 27वें नंबर पर रहे। श्रीहरी हीट 3 में 54.31 सैकंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

दो रेस के बाद 27वें स्थान पर नेत्रा कुमानन

नौकायन (सेलिंग) में महिला सिंगल डिंगी की दूसरी रेस में नेत्रा कुमानन 16वें स्थान पर रहीं। पहली रेस में वे 33वें स्थान पर रही थीं। नेत्रा कुल मिलाकर 49 अंकों के साथ 27वें स्थान पर हैं। अगली दो रेस सोमवार को होंगी। कुल मिलाकर 10 रेस होंगी जिसके बाद टॉप-10 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?