न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : अतानु दास-दीपिका कुमारी ने की प्रेक्टिस, पति-पत्नी की जोड़ी से इस इवेंट में है पदक की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक में शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। हर खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में पदक जीतकर अपना सपना पूरा करना चाहता है। भारतीय ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 12:52:14

Tokyo Olympic : अतानु दास-दीपिका कुमारी ने की प्रेक्टिस, पति-पत्नी की जोड़ी से इस इवेंट में है पदक की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक में शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। हर खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में पदक जीतकर अपना सपना पूरा करना चाहता है। भारतीय एथलीटों ने भी कमर कसी हुई है। तीरंदाजी की मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के पदक की उम्मीद अतानु दास और दीपिका कुमारी की पति-पत्नी की जोड़ी ने सोमवार को युमेनोशिमा पार्क में पहली बार प्रेक्टिस की। तीरंदाजी प्रतियोगिताएं 23 जुलाई की सुबह व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं के लिए प्रारंभिक दौर (क्वालीफिकेशन राउंड) के साथ शुरू होंगी। दीपिका ने पिछले महीने पेरिस में एफआईटीए विश्व कप स्टेज 3 में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। टोक्यो दीपिका का तीसरा ओलंपिक है। झारखंड के रांची की रहने वालीं 27 वर्षीय दीपिका इस बार पदक जीतने का मौका नहीं गंवाना चाहतीं।

भारोत्तोलक मीराबाई चानू भुलाना चाहेंगी रियो की विफलता

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ओलंपिक के महिला 49 किग्रा. स्पर्धा में मजबूत दावेदारों में से एक हैं। वे 2016 रियो ओलंपिक के निराशाजनक प्रदर्शन की भरपाई पदक जीतकर करना चाहेंगी। मीराबाई टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती भारतीय भारोत्तोलक हैं। मीराबाई का रियो में क्लीन एंड जर्क में तीन में से एक भी प्रयास वैलिड नहीं हो पाया था, जिससे 48 किग्रा. में उनका कुल वजन दर्ज नहीं हो सका था। उन्होंने 2017 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में और फिर एक साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर आलोचकों को चुप करा दिया। 26 साल की मीराबाई के नाम अब महिला 49 किग्रा. वर्ग में क्लीन एंड जर्क में विश्व रिकॉर्ड भी है।

अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ के कोरोना, ओलंपिक से हटीं

अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ का कोरोनावायरस के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद वे ओलंपिक से हट गई हैं। गॉफ ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस समाचार को शेयर करते हुए बेहद निराश हूं कि मुझे कोविड के लिए पॉजिटिव पाया गया है और मैं टोक्यो में ओलंपिक खेलों में नहीं खेल पाऊंगी। ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा है और उम्मीद है कि भविष्य में मुझे इसके मौके मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि गॉफ इस महीने के शुरू में विंबलडन ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर तक पहुंची थीं जहां उन्हें जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने 6-4, 6-4 से हराया था। 17 साल की गॉफ डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 25वें स्थान पर हैं। गॉफ इस साल फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत