न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : नं.1 टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी उलटफेर की शिकार, इधर-एंडी मरे के फैंस के लिए झटका

दुनिया की नं.1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी टोक्यो ओलंपिक में बड़े उलटफेर की शिकार हो गईं। बार्टी को रविवार को पहले राउंड में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 12:03:03

Tokyo Olympic : नं.1 टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी उलटफेर की शिकार, इधर-एंडी मरे के फैंस के लिए झटका

दुनिया की नं.1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी टोक्यो ओलंपिक में बड़े उलटफेर की शिकार हो गईं। बार्टी को रविवार को पहले राउंड में दुनिया में 48वें नंबर की खिलाड़ी स्पेन की एस. सोरबेस टोरमो ने सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। बार्टी ने पिछले दिनों विंबलडन ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को मात दी थी। ये बार्टी की दूसरी ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी थी। वे 2019 का फ्रेंच ओपन भी जीतने में सफल रही थीं। बार्टी के फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा था कि वे टोक्यो में कोई न कोई पदक जरूर जीतेंगी, लेकिन वे आशानुरूप नहीं खेल पाईं। वे दो साल से टॉप रैंकिंग पर कायम हैं। बार्टी पूर्व में क्रिकेटर भी रह चुकी हैं।

एंडी मरे ने चोट के कारण लिया नाम वापस

पिछली दो बार के स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने ओलंपिक के एकल वर्ग से नाम वापस ले लिया है। जांघ में चोट के कारण मरे ने यह फैसला लिया है। मरे को पहले राउंड में कनाडा के फेलिक्स अगुर एलियासिमे का सामना करना था। हालांकि मरे युगल वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। मरे को उनके डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वे दोनों इवेंट में न उतरें। मरे ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मरे ने लिखा कि मैं नाम वापस लेकर काफी निराश हूं, लेकिन मेरे मेडिकल स्टाफ ने मुझे दोनों इवेंट्स में खेलने से मना किया है। अब मेरा ध्यान युगल वर्ग में है।

पिछले दो ओलंपिक में मरे ने स्वर्ण पर जमाया था कब्जा

मरे ने 2012 में लंदन और फिर 2016 में रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। मरे कूल्हे में लगी चोट के बाद से लगातार जूझ रहे हैं। जनवरी में वे कोरोना वायरस के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन पिछले महीने विंबलडन में उतरे थे। मरे टोक्यो में युगल वर्ग में ओलंपिक में जोए सालिसबरी के साथ उतरे हैं और शनिवार को इस जोड़ी ने पहले मैच में जीत हासिल की थी। अब दूसरे राउंड में मरे-सालिसबरी का सामना जर्मनी के केविन क्रावेइट्ज और टिम पुएट्ज से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?