न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : जाधव दूसरे दौर में, एक इवेंट से हटीं बाइल्स, गर्मी से परेशान मेदवेदेव बोले, मैं मर गया तो…

भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में जगह बना ली। जाधव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 2:23:49

Tokyo Olympic : जाधव दूसरे दौर में, एक इवेंट से हटीं बाइल्स, गर्मी से परेशान मेदवेदेव बोले, मैं मर गया तो…

भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में जगह बना ली। जाधव ने दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी रशियन ओलंपिक कमेटी (आरओसी) के गालसन बाजारझापोव को 6-0 से हराया। जाधव ने पहले सेट में 29 का स्कोर किया, तो वहीं गालसन ने 27 का। दूसरे सेट में जाधव ने 28 का स्कोर किया और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने 27 का। तीसरी सीरीज में जाधव ने 28 अंक बटोरे और गालसन के खाते में 24 अंक ही आए। अब अगले दौर में उनके सामने अमेरिका के एलिसन ब्राडी होंगे। ब्राडी ने इरान के मिलाद वाजिरी को 6-0 से शिकस्त दी।

मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने के लिए हटीं स्टार जिम्नास्ट बाइल्स

अमेरिका की साइमन बाइल्स टोक्यो ओलंपिक में अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगी। अमेरिका की यह सुपरस्टार जिम्नास्ट अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए ऑल-राउंड स्पर्धा से हट गई हैं। अमेरिकी जिम्नास्टिक्स ने बुधवार को बयान में कहा कि 24 साल की बाइल्स ने मुकाबले में नहीं उतरने का फैसला किया है। इससे पहले बाइल्स मंगलवार को टीम फाइनल से भी हट गई थीं क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि वे मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। क्वालीफाइंग में नौवें स्थान पर रही जेड कैरी ऑल-राउंड स्पर्धा में बाइल्स की जगह लेंगी। बाइल्स स्थिति का आकलन करने के बाद फैसला करेंगी कि वे अगले हफ्ते होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी या नहीं।

गर्मी से जूझते मेदवेदेव ने फोगनिनी को हराया

रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के डेनियल मेदवेदेव को पुरुष एकल टेनिस में इटली के फाबियो फोगनिनी के खिलाफ मैच के दौरान तेज गर्मी और उमस के कारण जूझना पड़ा। मेदवेदेव ने दो मेडिकल टाइम आउट लिए और एक बार उनके ट्रेनर को कोर्ट पर आना पड़ा। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन गर्मी के इंडेक्स के अनुसार 37 डिग्री जितनी गर्मी महसूस हो रही थी। चेयर अंपायर कार्लोस रामोस ने मेदवेदेव से पूछा कि क्या वे खेलना जारी रखेंगे, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं मैच खत्म कर सकता हूं लेकिन मैं मर सकता हूं। अगर मैं मर गया तो क्या आप जिम्मेदार होंगे? दूसरे वरीय मेदवेदेव हालांकि फोगनिनी को 6-2, 3-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत