न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भाला फेंक में फाइनल में भी नहीं पहुंच पाईं अन्नु रानी, मेडल टैली में चीन का दबदबा

टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाओं का खेल जारी है। इनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। आज का दिन अभी तक ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 12:21:21

Tokyo Olympic : भाला फेंक में फाइनल में भी नहीं पहुंच पाईं अन्नु रानी, मेडल टैली में चीन का दबदबा

टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाओं का खेल जारी है। इनमें भारतीय एथलीट भी चुनौती पेश कर रहे हैं। आज का दिन अभी तक भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। पुरुष हॉकी टीम की सेमीफाइनल और फिर कुश्ती में सोनम मलिक की पहले ही दौर में हार के बाद अब एथलेटिक्स के फील्ड से भी बुरी खबर आई है। महिला भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में क्वालिफिकेशन ग्रुप ए के मुकाबले में अन्नु रानी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। अपने पहले दो प्रयासों में उन्होंने 50.35 मीटर और 53.19 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की।

टॉप-12 लायक नहीं रहा अन्नु का प्रदर्शन

अन्नु ने तीसरे प्रयास में 54.04 मीटर थ्रो किया। वे टॉप-12 में जगह नहीं बना पाईं जिस कारण उनकी चुनौती खत्म हो गई। जैवलिन थ्रो में 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली या फिर 63 मीटर की दूरी तक भाला फेंकने वाली एथलीट ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पौलेंड की मारिया एनरेजेयक क्वालिफाई करने वाली पहली एथलीट बनीं। उन्होंने पहले अटेंप्ट में 65.24 मी. की दूरी पर भाला फेंका। उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो 71.40 मी. है। अन्नु ने इस साल की शुरुआत में नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24वीं फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 63.24 मी. प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

29 गोल्ड मेडल जीत चुका है चीन, भारत…

ओलंपिक में चीन का दबदबा कायम है। उसकी झोली में अब तक 29 गोल्ड आ चुके हैं। अमेरिका और मेजबान जापान उससे काफी पीछे हैं। चीन ने वेटलिफ्टिंग, शूटिंग, बैडमिंटन और स्वीमिंग में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं। चीन ने वेटलिफ्टिंग में 7 स्वर्ण, एक सिल्वर जीता है। शूटिंग में उसके खाते में चार गोल्ड सहित 11 मेडल आए हैं। अमेरिका ने अब तक 22 गोल्ड जीते हैं। इसमें से 11 तो तैराकी में ही आए हैं। जापान 17 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। जूडो में जापान ने 9 गोल्ड जीतकर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत के दो पदक हैं और वह 62वें स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत