Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: भारत और इस टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला, कंगारू गेंदबाज नाथन लियोन ने की भविष्यवाणी

नाथन लियोन ने कहा है कि विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी। इस दिग्गज खिलाड़ी ने विश्वास जताया है जिस हिसाब से अभी दोनों टीमें खेल रही हैं वह फाइनल की प्रबल दावेदार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 5:36:19

World Cup 2023:  भारत और इस टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला, कंगारू गेंदबाज नाथन लियोन ने की भविष्यवाणी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का एक महीना होने को है और अब सेमीफाइनल की रेस दिलचस्प होती जा रही है। वर्तमान स्थिति के हिसाब से सेमीफाइनल में भारत की जगह लगभग पक्की है। टीम इंडिया एक जीत के साथ आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अन्य तीन सेमीफाइनलिस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया रेस में बनी हुई हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की उम्मीदें भी थोड़ी बरकरार हैं, लेकिन इन सबके बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज नाथन लियोन ने दो फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी कर दी है।

टीम इंडिया फाइनल की मोस्ट फेवरेट- नाथन लियोन

नाथन लियोन ने कहा है कि विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी। इस दिग्गज खिलाड़ी ने विश्वास जताया है जिस हिसाब से अभी दोनों टीमें खेल रही हैं वह फाइनल की प्रबल दावेदार हैं। नाथन लियोन ने कहा कि फाइनल के लिए टीम इंडिया मोस्ट फेवरेट है, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में अभी तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। लियोन ने इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को भी दावेदार माना है। उन्होंने कहा है कि यह टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन कर रही है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल को लेकर फैंस उत्साहित

नाथन लियोन ने कहा है कि पॉइंट्स टैली में अभी की स्थिति के हिसाब से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल की संभावना क्रिकेट फैंस को उत्साहित कर रही है। लियोन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में जीतने का इतिहास रहा है और भारत ने अभी तक अपने खेल से सबसे अधिक प्रभावित किया है। टीम इंडिया 6 जीत के साथ टूर्नामेंट में सबसे आगे है। वहीं दक्षिण अफ्रीका पांच जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं, लेकिन न्यूजीलैंड बेहतर नेट रन रेट के चलते ऑस्ट्रेलिया से ऊपर है।

20 साल बाद बनेगा ऐसा मौका

बता दें कि अगर विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होती हैं तो 20 साल के बाद ऐसा मौका होगा। इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थीं और ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीत लिया था। उसके बाद से वनडे विश्व कप में कभी भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने नहीं आई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology