Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024 का विश्व विजेता होगी यह टीम, 7 अप्रैल को हो गई थी भविष्यवाणी, क्या होगी सच?

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया गया एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइसलैंड क्रिकेट के 'X' अकाउंट से 7 अप्रैल को भविष्यवाणी की गई थी कि इस बार दक्षिण अफ्रीका विश्व विजेता बनने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 6:37:21

T20WC 2024 का विश्व विजेता होगी यह टीम, 7 अप्रैल को हो गई थी भविष्यवाणी, क्या होगी सच?

वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला गया टी20 विश्व कप 2024 लोगों को लंबे अरसे तक याद रहेगा। USA की पिचों में असामान्य उछाल, टी20 फॉर्मेट में लो-स्कोरिंग मैचों में कांटेदार टक्कर और भी बहुत सी चीजों के लिए इस प्रतियोगिता को याद रखा जाएगा। अफगानिस्तान का पहला सेमीफाइनल, दक्षिण अफ्रीका का पहली बार फाइनल में पहुंचना भी क्रिकेट प्रेमियों को दशकों तक याद रहेगा।

मगर इस बीच आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया गया एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइसलैंड क्रिकेट के 'X' अकाउंट से 7 अप्रैल को भविष्यवाणी की गई थी कि इस बार दक्षिण अफ्रीका विश्व विजेता बनने वाला है। अब अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने पर आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उस भविष्यवाणी की आलोचना करने वालों पर तंज़ कसा है।

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड के X अकाउंट के माध्यम से लिखा गया - अप्रैल 2024 में जब हमने दक्षिण अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की भविष्यवाणी की थी, तब लोग हंस रहे थे। वे लोग अब भी हंस रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर घबराहट साफ झलक रही है।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया है। अब उसकी नजरें गुयाना में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर टिकी होंगी। भारत-इंग्लैंड मैच में भारी बारिश की संभावना है और यदि मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया सुपर-8 की टेबल में ज्यादा अंक बटोरने के चलते फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक दक्षिण अफ्रीका एक भी मैच नहीं हारी है। सबसे पहले ग्रुप डी में रहते हुए एडन मार्करम की कप्तानी में अफ्रीका ने अपने सभी 4 मैच जीते और टीम अपने ग्रुप में 8 अंकों के साथ टॉप पर रही। उसके बाद सुपर-8 स्टेज में अफ्रीका ने USA, इंग्लैंड और अंत में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। अब यह टीम अफगानिस्तान को हराते हुए पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology