न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान के लिए यादगार रहा ये T20 वर्ल्ड कप, सेमीफाइनल में हार के बाद टूटा राशिद खान का दिल

अफगानिस्तान की टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 किसी मील के पत्थर से कम साबित नहीं हुआ है। ग्रुप स्टेज में अफगान टीम ने न्यूजीलैंड जैसी खिताब की प्रबल दावेदार माने जानी वाली टीम को एकतरफा मात देने के साथ सुपर 8 राउंड में अपनी जगह को पक्का किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 10:51:14

अफगानिस्तान के लिए यादगार रहा ये T20 वर्ल्ड कप, सेमीफाइनल में हार के बाद टूटा राशिद खान का दिल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए 9 विकेट से मैच को जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया। वहीं इस राशिद खान की कप्तानी में खेल रही अफगानिस्तान टीम का सफर भी इसी के साथ खत्म हो गया। सेमीफाइनल मैच में हार के बाद अफगान टीम के कप्तान राशिद खान भी काफी मायूस दिखाई दिए जिसमें उन्होंने इस बात को माना कि हम इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन इन हालात में हम खुद को सही तरह से ढालने में कामयाब नहीं हो सके।

राशिद खान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान टीम की हार के बाद दिए अपने बयान में कहा कि ये हार हमारी टीम के लिए काफी कठिन है। हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन हालातों ने हमें ऐसा नहीं करने दिया। टी20 क्रिकेट की यही खासियत है कि आपको हर हालात के लिए इसमें तैयार रहना चाहिए। अफ्रीकी टीम ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि हमें इस टूर्नामेंट में सफलता तेज गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से अधिक मिली क्योंकि आपको हमेशा गेंद से एक अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है। मुजीब का चोट ने हमें सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों के अलावा मोहम्मद नबी ने भी नई गेंद के साथ काफी शानदार गेंदबाजी की। इसी कारण स्पिन गेंदबाजों का काम थोड़ा आसान जरूर हो गया था।

आगे करनी होगी कड़ी मेहनत

हमने इस टूर्नामेंट का पूरा आनंद लिया। हमें सेमीफाइनल मैच में अफ्रीका जैसी मजबूत टीम से हारना कबूल करेंगे। ये हमारे लिए एक शुरुआत है, हमें इस बात का अब विश्वास है कि हम किसी बी टीम को मात दे सकते हैं। हमें सिर्फ अब प्रोसेस पर अपना ध्यान लगाना है। ये हमारे लिए काफी अच्छा अनुभव देने वाला टूर्नामेंट रहा। हमें यहां खुद पर विश्वास करने की एक नई ताकत मिली है, क्योंकि हमें पता है कि हमारी टीम के पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसमें अब कठिन हालात में कैसे खेलना है ये सीखने को मिला है। हमें मिडिल ऑर्डर पर काम करना होगा जिससे बल्लेबाजी में और गहराई आ सके। अब हमें बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में और अधिक सुधार की जरूरत है।

अफगानिस्तान की टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 किसी मील के पत्थर से कम साबित नहीं हुआ है। ग्रुप स्टेज में अफगान टीम ने न्यूजीलैंड जैसी खिताब की प्रबल दावेदार माने जानी वाली टीम को एकतरफा मात देने के साथ सुपर 8 राउंड में अपनी जगह को पक्का किया था। यहां पर उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम को मात देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल