न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस घातक गेंदबाज को मिली टीम इंडिया गेंदबाजी कोच की भूमिका, पहले पाक को भी दे चुके हैं कोचिंग

भारत को नया गेंदबाजी कोच भी मिल गया है। हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है, जो जल्द होने की संभावना है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 4:59:34

इस घातक गेंदबाज को मिली टीम इंडिया गेंदबाजी कोच की भूमिका, पहले पाक को भी दे चुके हैं कोचिंग

भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त काफी बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। राहुल द्रविड़ के बतौर कोच कार्यकाल समाप्त होने के बाद करीब करीब पूरा स्टॉफ बदल गया है। अब पता चला है कि भारत को नया गेंदबाजी कोच भी मिल गया है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मोर्कल 1 सितंबर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ अपना पहला कार्यकाल शुरू करेंगे और उनका पहला कार्यभार 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ होगी।

यह मोर्केल और भारत के वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच पुनर्मिलन होगा, क्योंकि दोनों पूर्व में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में टीम के साथी रह चुके हैं और हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग सेटअप में भी शामिल रहे हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के हेड कोच हाल ही में गौतम गंभीर बने थे। इसके बाद अभिषेक नायर को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अब मोर्ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। हालांकि फील्डिंग कोच राहुल द्रविड़ के वक्त में भी टी दिलीप थे, वो अभी भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। यानी भारतीय टीम की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। टीम इंडिया अभी रेस्ट पर है और 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इसमें पूरा नया कोचिंग स्टाफ नजर आ सकता है।

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई के सचिव जयशाह ने भी मोर्ने मोर्कल के नाम की पुष्टि कर दी है। मोर्ने मोर्कल का कार्यकाल एक सितंबर से शुरू हो जाएगा।

मोर्ने मोर्केल के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का काफी ठीकठाक अनुभव है। इससे पहले वे पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। इससे पहले भी संभावना जताई जा रही थी कि मोर्ने मोर्केल ही टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच होंगे, अब इस बात पर मोहर लगी रही है।

मोर्ने मोर्केल के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच खेलकर 309 विकेट लेने का काम किया है। वहीं उन्होंने 117 वनडे मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 188 विकेट दर्ज हैं। बात अगर टी20 इंटरनेशनल की करें तो यहां पर उन्होंने 44 मुकाबले खेलकर 47 विकेट चटकाए हैं। यानी अपने करियर के दौरान उन्होंने बहुत घातक गेंदबाजी की है, अब उनके अनुभव का फायदा भारतीय टीम के गेंदबाज उठा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल