न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप से बाहर हो सकता है आस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, हाथ में हुआ फ्रेक्चर

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में एक तरफ जहां कंगारू टीम को 164 रन से बड़ी हार मिली तो वहीं दूसरी तरफ इस मैच के दौरान टीम के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड चोटिल हो गए और अब उनका वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलने पर सस्पेंस बन गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 5:49:56

विश्व कप से बाहर हो सकता है आस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, हाथ में हुआ फ्रेक्चर

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में एक तरफ जहां कंगारू टीम को 164 रन से बड़ी हार मिली तो वहीं दूसरी तरफ इस मैच के दौरान टीम के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड चोटिल हो गए और अब उनका वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलने पर सस्पेंस बन गया है। इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जाएगा जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी।

ट्रेविस हेड के हाथ में फ्रैक्चर

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज को साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर चोट लग गई। दरअसल गेराल्ड ने हेड को एक शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी और इस गेंद पर पुल शॉट मारने के प्रयास में हेज के बाएं हाथ पर चोट लग गई। हालांकि इसके बाद भी हेड कुछ देर तक खेलते रहे, लेकिन चोट असहनीय होने की वजह से वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन वापस लौट गए। हेड ने इस मैच में 11 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से 17 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके हाथ पर चोट लगी है और इस बात की पुष्टि हुई है कि उन्हें फ्रैक्चर है। स्कैन में भी पता चला है कि उनके हाथ में फ्रैक्चर है। हेड के चोटिल होने के बाद कंगारू टीम और ज्यादा मुश्किल में आ गई है क्योंकि इससे पहले पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क इंजरी से जूझ रहे हैं। इनके अलावा कैमरून ग्रीन को भी चोट लगी थी और उनकी जगह टीम में मार्नस लाबुशाने को टीम में शामिल किया गया था। एस्टन एगर भी अपने बच्चे के जन्म के लिए घर वापस लौट गए थे और वह भी दर्द से जूझ रहे हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जो चौथा वनडे मैच खेला गया था उसमें मेजबान प्रोटियाज ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 416 रन बनाए थे। इस टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में हेनरिक क्लासेन की नाबाद 174 रन की पारी का बड़ा योगदान था। उन्होंने 13 छक्के और 13 चौकों की मदद से 83 गेंदों पर यह पारी खेली थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 34.5 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई थी। यह साउथ अफ्रीका की लगातर दूसरी जीत थी और सीरीज में दोनों टीमें अभी 2-2 से बराबरी पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका