न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधे विश्व कप के लिए बाहर हुआ आस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, लाबुशेन की होगी वापसी!

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। अब वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे। ट्रेविस हेड की ऊंगली में चोट लग गई थी और इसकी वजह से यह फैसला किया गया और इसकी पुष्टि टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने की

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 3:39:55

आधे विश्व कप के लिए बाहर हुआ आस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, लाबुशेन की होगी वापसी!

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। अब वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे। ट्रेविस हेड की ऊंगली में चोट लग गई थी और इसकी वजह से यह फैसला किया गया और इसकी पुष्टि टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने की। हेड कंगारू टीम के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज हैं और वनडे वर्ल्ड कप के पहले हिस्से से उनके बाहर होने के बाद कंगारू टीम की चिंता जरूर बढ़ गई होगी।

वर्ल्ड कप के पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे हेड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब हेड चोटिल हो गए थे उसके बाद पांचवें मैच में डेविड वॉर्नर के साथ पारी की शुरुआत मिचेल मार्श ने की थी। हालांकि टीम के पास कैमरन ग्रीन का विकल्प है जो ओपनिंग भी करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से साफ है कि हेड जिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं उसकी कमी पैट कमिंस को खलेगी। हेड को साउथ अफ्रीकी गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर हाथ में चोट लगी थी और उसके बाद उन्हें उस मैच में रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था।

हालांकि माना जा रहा है कि अब वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में हेड की जगह मार्नस लाबुशेन की एंट्री हो सकती है जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जोरदार प्रदर्शन किया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनके रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक कंगारू टीम के कोच ने कहा कि उन्हें गंभीर चोट है और उनके ज्वाइंट में फ्रैक्चर पाया गया है, लेकिन सर्जरी की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद कंगारू टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर उसे वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। हालांकि हेड के स्थान को भरना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा।

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जंपा, मिचेल स्टार्क।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत