न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली फिर फेल, अश्विन की ‘अनदेखी’ पर दिया यह तर्क, भारतीय कप्तान के लिए ऐसा बोले बटलर

भारतीय कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। शुरुआती दो टेस्ट की तीन पारियों में फेल हुए कोहली आज हेडिंग्ले में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 7:46:20

कोहली फिर फेल, अश्विन की ‘अनदेखी’ पर दिया यह तर्क, भारतीय कप्तान के लिए ऐसा बोले बटलर

भारतीय कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। शुरुआती दो टेस्ट की तीन पारियों में फेल हुए कोहली आज हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए तीसरे टेस्ट में भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए। वे सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए। खास बात ये है कि यह कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर लगातार 50वीं ऐसी पारी थी, जब उनके बल्ले से शतक नहीं निकला।

कोहली का अंतिम शतक 22 नवंबर 2019 को आया था। उन्होंने कोलकाता टेस्ट में 136 रन जुटाए थे। कोहली को एक बार फिर अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आउट किया। वे ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद से छेड़छाड़ कर बैठे और उन्हें विकेटकीपर जोस बटलर ने लपक लिया। एंडरसन ने टेस्ट में सातवीं बार कोहली का शिकार किया। एंडरसन ने कोहली को आउट करने के बाद जमकर जश्न मनाया। कप्तान जो रूट ने उनके कंधे को चूम लिया।

इंग्लैंड के हालात में अतिरिक्त तेज गेंदबाज फायदेमंद : कोहली

हेडिंग्ले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं खुद हैरान हूं कि टॉस खाते में गया। कोहली ने इसके बाद अपनी अंतिम एकादश घोषित की, जिसमें एक बार फिर दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं दी। कोहली से जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अश्विन को टीम में रखने के बारे में विचार कर रहे थे लेकिन इंग्लैंड के हालात में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज रखना हमेशा फायदेमंद साबित होता है।

लॉर्ड्स टेस्ट में भी हमने यही देखा। हम खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा को ज्यादा ओवर कराएंगे क्योंकि हालात उनके लिए मुफीद हैं। उल्लेखनीय है कि जडेजा को शुरुआती दोनों टेस्ट में एक भी विकेट नहीं मिला, लेकिन वे बल्लेबाजी में उपयोगी साहित हुए थे। यहां पिच पर कम घास है और खेल के चौथे और पांचवें दिन गेंद स्पिन ले सकती है, जिसमें जडेजा की भूमिका अहम हो सकती है।

खिलाड़ियों के सामने चुनौतियां पेश करते हैं कोहली : बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। बटलर ने कहा है कि कोहली काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ खेलना सम्मान की बात है। उन्हें चुनौतियां काफी पसंद हैं। वे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। अगर मैं सच कहूं तो मुझे कोहली के खिलाफ खेलने में खुशी होती हैं क्योंकि जिस तरह से वे मैदान में अपना जुनून दिखाते हैं वह तारीफ के काबिल है। उनके खिलाफ खेलना शानदार होता है क्योंकि वे दूसरे खिलाड़ियों के सामने चुनौतियां पेश करते हैं। इससे मैच का रोमांच भी बढ़ जाता है। उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी। इसके बाद अग्रेसिव बॉडी लेंग्वेज और स्लेजिंग को लेकर हर ओर आलोचना हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत