न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय महिला टीम ने T20 सीरीज भी गंवाई, तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 विकेट से किया पराजित

पिछले मैच में जबरदस्त खेल दिखाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाई। भारत को बुधवार को ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 10:37:10

भारतीय महिला टीम ने T20 सीरीज भी गंवाई, तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 विकेट से किया पराजित

चेम्सफोर्ड। पिछले मैच में जबरदस्त खेल दिखाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाई। भारत को बुधवार को यहां खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर आठ गेंद पहले जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 1-2 से गंवा दी। वनडे सीरीज में भी भारत को इसी अंतर से हार मिली थी। दौरे पर खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था।

ओपनर स्मृति मंधाना ने जमाया अर्धशतक

इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों पर आठ चौकों व दो छक्कों की मदद से 70 रन ठोके। हरमनप्रीत ने 26 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की बदौलत 36 रन की पारी खेली। विकेटकीपर ऋचा घोष ने 20 रन का योगदान दिया। स्टार ओपनर शेफाली वर्मा (0), हरलीन देओल (6) और स्नेह राणा (4) फ्लॉप रहीं। सोफी एक्लेस्टोन ने तीन, कैथरीन ब्रंट ने दो और नेट शाइवर ने एक विकेट लिया।

डेनी व्याट ने खेली मैच विजेता पारी

जवाब में इंग्लैंड के लिए डेनी व्याट ने मैच विनिंग इनिंग खेली। वे 56 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन पर नाबाद लौटीं। शाइवर ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। शाइवर ने 36 गेंद पर चार चौकों की मदद से 42 रन जुटाए। ओपनर टैमी ब्यूमोंट 11 रन पर आउट हुईं, जबकि कप्तान हीदर नाइट 6 रन पर अविजित लौटीं। दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला। शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव व अरुंधति रेड्डी खाली हाथ रहीं। व्याट को प्लेयर ऑफ द मैच और शाइवर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत