न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा T20 : इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

इंग्लैंड ने कांटे की टक्कर में बाजी मार ली। यहां मंगलवार रात खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो गेंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 11:23:54

तीसरा T20 : इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

मैनचेस्टर। इंग्लैंड ने कांटे की टक्कर में बाजी मार ली। यहां मंगलवार रात खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो गेंद पहले तीन विकेट से हरा सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। इससे पहले इंग्लैंड की दोयम दर्जे की टीम ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 3-0 से हार का मजा चखाया था। तब इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों और चार स्टाफ मेंबर के कोरोना होने पर मेजबान को नई टीम उतारनी पड़ी थी।

रिजवान ने ठोकी फिफ्टी, राशिद को मिले चार विकेट

तीसरे टी20 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज व विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों पर 76 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के उड़ाए। फखर जमां 24 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे। फखर ने 20 गेंदों पर एक चौका व एक छक्का लगाया। हसन अली 15 रन पर नाबाद लौटे। सोहेब मकसूद ने 13 और बाबर ने 11 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने चार विकेट चटकाए। मोईन अली को एक विकेट मिला, जबकि साकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली व लियाम लिविंगस्टोन खाली हाथ रहे।

मैन ऑफ द मैच जेसन रॉय की विस्फोटक पारी

लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम के लिए ओपनर जेसन रॉय ने तूफानी पारी खेली। जेसन ने 36 गेंदों पर 12 चौकों व एक छक्के की मदद से 64 रन ठोके। डेविड मलान ने 31, विकेटकीपर ओपनर जोस बटलर व कप्तान इयोन मोर्गन ने 21-21 रन का योगदान दिया। जॉनी बेयरस्टॉ (5), मोईन (1) और लियाम लिविंगस्टोन (6) ने विकेट पर रुकने का धैर्य नहीं दिखाया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज तीन विकेट के साथ सफलतम गेंदबाज रहे। इमाद वसीम, हसन अली, उस्मान कादिर व शादाब खान को 1-1 विकेट मिला। जेसन रॉय ने मैन ऑफ द मैच और लिविंगस्टोन ने मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत