न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा वनडे कल, शुभमन गिल बाहर, क्लीन स्वीप के लिए उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों पूरी तरह से लय में है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों का अपनी-अपनी फार्म में वापस आना शुभ संकेत है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 5:10:23

तीसरा वनडे कल, शुभमन गिल बाहर, क्लीन स्वीप के लिए उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों पूरी तरह से लय में है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों का अपनी-अपनी फार्म में वापस आना शुभ संकेत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले दोनों मुकाबले जीतकर टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अंतिम मुकाबला बुधवार 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में युवा ओपनर बैटर शुभमन गिल नहीं खेलेंगे। गिल ने पहले मैच में अर्धशतक, तो दूसरे मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़ा था। तीसरे मैच में दो मैचों में बाहर रहे कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का मुकाबला करते नजर आएंगे। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों को सीरीज के पहले 2 मैच से रेस्ट दिया गया था। रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 8-8 शतक लगा चुके हैं यानी दोनों ने मिलकर 16 शतक जड़े हैं। ऐसे में टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दूसरे मैच से बाहर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी राजकोट में खेलते हुए नजर आएंगे।

भारत ने वनडे फॉर्मेट में कभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप नहीं किया है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में इतिहास भी बनाना चाहेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया था और वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कुलदीप के साथ हार्दिक पंड्या भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों को पहले 2 मैच से आराम दिया गया था। गिल के अलावा शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे। शार्दुल को आराम दिया गया है जबकि अक्षर अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।

कई खिलाड़ियों ने किया है शानदार प्रदर्शन

एशिया कप से लेकर ऑस्ट्रेलियाई सीरीज तक की बात करें, तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज सभी मैच विनर साबित हुए हैं। श्रेयस अय्यर ने कमर की तकलीफ से उबरकर इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में शतक जड़ा। वहीं केएल राहुल ने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। कंगारू टीम के खिलाफ राहुल पहले 2 मैच में बतौर कप्तान उतरे और दोनों ही मैच में अर्धशतक जड़ा।

स्टार्क को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सीरीज के पहले 2 मैच में नहीं उतरे थे। उन्हें अंतिम मैच में मौका मिल सकता है। वे चोट से भी वापसी कर रहे हैं। वहीं कप्तान पैट कमिंस भी तीसरे मैच में उतर सकते हैं। वे दूसरे वनडे में नहीं खेले थे। वर्ल्ड कप से पहले यह कंगारू टीम का अंतिम इंटरनेशनल मैच है। ऐसे में खिलाड़ी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 8 अक्टूबर को होनी है। यह दोनों ही टीमों का वर्ल्ड कप का पहला मैच भी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लैबुशेन, एलेक्स कारी, जोश इंगलिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संगा, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत