न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने रोमांचक जीत के साथ किया सीरीज का समापन, इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम को आखिरकार इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत मिल गई। उसने तीसरे व अंतिम वनडे में चार विकेट से रोमांचक जीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 10:56:45

भारत ने रोमांचक जीत के साथ किया सीरीज का समापन, इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

वूरसेस्टर। भारतीय महिला टीम को आखिरकार इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत मिल गई। उसने तीसरे व अंतिम वनडे में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। बरसात की बाधा के कारण मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया। इंग्लैंड की पूरी टीम निर्धारित 47 ओवर खेलकर 219 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने तीन गेंद पहले छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि भारत ने वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी। दौरे पर खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था।

मिताली राज ने खेली कप्तानी पारी

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान मिताली राज ने बढ़िया पारी खेली। चौथे नंबर (सैकंड डाउन) पर खेलने उतरी मिताली ने एक मोर्चा संभाले रखा और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। मिताली 75 रन पर नाबाद लौटी। उनकी 86 गेंदों की पारी में 8 चौके शुमार रहे। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी 49 रन की उपयोगी पारी खेली। स्नेह राणा ने 24, दूसरी ओपनर शेफाली वर्मा ने 19, दीप्ति शर्मा ने 18, हरमनप्रीत कौर ने 16 रन का योगदान दिया। जेमिमा रोड्रिग्ज 4 रन पर ही आउट हो गईं। सोफी एक्लेस्टोन ने दो और चार गेंदबाज केट क्रॉस, सारा ग्लेन, नेट शाइवर व हीदर नाइट ने 1-1 विकेट लिया।

दीप्ति शर्मा रहीं सफलतम गेंदबाज

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने वाली इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार ओपनर टैमी ब्यूमोंट खाता भी नहीं खोल सकीं। शाइवर ने 59 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। कप्तान हीदर नाइट ने 46, लॉरेन विनफील्ड हिल ने 36 और सोफिया डंकले ने 28 रन का योगदान दिया। क्रॉस 16 रन पर अविजित रहीं। भारत की ओर से दीप्ति सफलतम गेंदबाज रहीं। उन्होंने तीन विकेट लिए। पांच गेंदबाज झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूनम यादव, स्नेह राणा व हरमनप्रीत को 1-1 विकेट मिला। मिताली राज को प्लेयर ऑफ द मैच और सोफी एक्लेस्टोन को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?