न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Third ODI : श्रीलंका ने भारतीय पारी 225 रन पर समेटी, एक भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया अर्धशतक

श्रीलंका ने शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बरसात से बाधित मुकाबले में बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बरसात के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 8:59:05

Third ODI : श्रीलंका ने भारतीय पारी 225 रन पर समेटी, एक भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया अर्धशतक

श्रीलंका ने शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बरसात से बाधित मुकाबले में बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बरसात के कारण सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 47-47 ओवर का कर दिया गया। युवा भारतीय टीम 43.1 ओवर में 225 रन पर ही सिमट गई। ओपनर पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनकी 49 गेंदों की पारी में 8 चौके शुमार रहे। विकेटकीपर संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 46 और सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए।

जयविक्रमा और धनंजय ने झटके 3-3 विकेट

हार्दिक पांड्या ने 19, नवदीप सैनी ने 15, कप्तान शिखर धवन व राहुल चाहर ने 13-13, मनीष पांडे ने 11, नितीश राणा ने 7, के. गौतम ने 2 और चेतन सकारिया ने नाबाद 0 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रमा व अकिला धनंजय ने 3-3, दुष्मांथा चमीरा ने 2 और चामिका करुणारत्ने व कप्तान दासुन शनाका ने 1-1 विकेट झटका। भारत ने इस मैच में पांच नए खिलाड़ियों को उतारा है। भारत सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

सूर्यकुमार के एलबीडब्ल्यू डिसीजन पर असमंजस की स्थिति

भारतीय पारी के 23वें ओवर में प्रवीण जयविक्रमा श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी डालने आए। ओवर की पहली ही गेंद सूर्यकुमार यादव के पैड पर जा लगी। श्रीलंकाई टीम के अपील करने पर मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें आउट दे दिया। सूर्यकुमार ने रिव्यू लेने का फैसला किया। स्निकोमीटर में गेंद बल्ले के टच नहीं हो रही थी। बॉल ट्रेकिंग एंगल के लिए तीसरे अंपायर को 2-3 मिनट का इंतजार करना पड़ा।

इसमें देखा गया कि बॉल इम्पैक्ट से बाहर थी, लेकिन यह स्टंप्स के टकरा रही थी। इससे सूर्यकुमार और श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मान लिया कि वह आउट है। यहां तक कि श्रीलंकाइयों ने जश्न मना लिया और अगले बल्लेबाज के रूप में हार्दिक पांड्या ने भी आने की तैयारी कर ली थी। हालांकि गेंद ऑफ साइड के बाहर टकराई थी और सूर्यकुमार गेंद को खेलने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में नियमानुसार बल्लेबाज नॉटआउट होता है और फैसला सूर्यकुमार के पक्ष में गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत