न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा वनडे : बाबर ने बनाया यह रिकॉर्ड लेकिन नहीं दिला सके जीत, इंग्लैंड का सीरीज पर 3-0 से कब्जा

पाकिस्तान को इंग्लैंड की नई टीम से भी एक भी जीत नसीब नहीं हुई। उसने तीन मैच की वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी। पाकिस्तान को यहां ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 12:24:28

तीसरा वनडे : बाबर ने बनाया यह रिकॉर्ड लेकिन नहीं दिला सके जीत, इंग्लैंड का सीरीज पर 3-0 से कब्जा

बर्मिंघम। पाकिस्तान को इंग्लैंड की नई टीम से भी एक भी जीत नसीब नहीं हुई। उसने तीन मैच की वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी। पाकिस्तान को यहां मंगलवार को खेले गए तीसरे व अंतिम वनडे में इंग्लैंड ने 12 गेंदों पहले तीन विकेट से रौंद दिया। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 331 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। हालांकि अंग्रेज बल्लेबाजों ने इसे बौना साबित कर दिया और टीम ने 48 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।

बाबर ने बनाए 158 रन, बने सबसे तेज 14 शतक पूरे करने वाले बल्लेबाज

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 158 रन की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने 139 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्के जमाए। बाबर वनडे क्रिकेट में सबसे कम 81 पारियों में 14 शतक जमाने में सफल रहे। पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग (82 पारियां) के नाम था। विराट कोहली (103) पांचवें नंबर पर हैं।

पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान व ओपनर इमाम उल हक ने अर्धशतक जमाए। रिजवान ने 58 गेंदों पर 74 और इमाम ने 73 गेंदों पर 56 रन जुटाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स ने पांच, साकिब महमूद ने तीन और मैट पार्किंसन ने एक विकेट लिया।

जेम्स विंस का जोरदार शतक, ग्रेगरी ने खेली अर्धशतकीय पारी

जवाब में इंग्लैंड ने जेम्स विंस के शतक और लेविस ग्रेगरी के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान को धूल चटा दी। चौथे नंबर पर उतरे विंस ने 95 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 102 रन बनाए। ग्रेगरी ने 69 गेंदों पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 77 रन ठोके। जैक क्रॉले ने 39, फिल साल्ट ने 37 और स्टोक्स ने 32 रन का योगदान दिया। हैरिस रऊफ को चार, शादाब खान को दो और हसन अली को एक विकेट मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत