न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR V/s RR के मैच तारीख में होगा बदलाव, प्रशासन ने किया पर्याप्त सुरक्षा देने से इंकार

17 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, इस बीच खबर है कि इस मैच को रिशेड्यूल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बीसीसीआई इस मैच को कहीं और शिफ्ट कर सकती है या फिर

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Apr 2024 6:37:28

KKR V/s RR के मैच तारीख में होगा बदलाव, प्रशासन ने किया पर्याप्त सुरक्षा देने से इंकार

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन चल रहा है। सभी टीमें एक दूसरे को हराने की होड़ में जुटी हुई हैं। हालांकि, अभी आईपीएल 2024 के 13 मुकाबले ही खेले गए हैं। इस बीच दो टीमों के एक मैच को लेकर समाचार आ रहे हैं कि यह मैच नहीं होगा। यह मैच 17 अप्रैल को केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के मध्य खेला जाना है।

17 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, इस बीच खबर है कि इस मैच को रिशेड्यूल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बीसीसीआई इस मैच को कहीं और शिफ्ट कर सकती है या फिर किसी और दिन यह मैच खेला जा सकता है। प्राप्त समाचारों के अनुसार फ्रेंचाइजी, राज्य संघ और प्रसारकों सहित सभी पक्षों को इसके बारे में संकेत दिया गया है।

दरअसल रामनवमी और लोकसभा चुनाव 2024 के चलते बंगाल प्रशासन इस मैच में पर्याप्त सुरक्षा देने को लेकर असमंजस में है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इसको लेकर बोर्ड लगातार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से चर्चा कर रहा है। बोर्ड ने पहले ही फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकास्टर को इस बात के संकेत दे दिए गए हैं।

बीसीसीआई इस मैच को या तो किसी और मैदान में कराएगा या फिर इसे एक दो दिन के लिए पुनःनिर्धारित भी किया जा सकता है। इस मामले को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि चुनाव के चलते पहले ही बीसीसीआई ने लीग का कार्यक्रम दो चरण में बनाया है। शुरुआत में बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के 21 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया और लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद शेष 53 मैचों का शेड्यूल घोषित किया था।

बीसीसीआई ने कार्यक्रम तैयार करने के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा कि किसी भी स्थिति में होम अवे प्रारूप में दिक्कत ना आए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल