न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप से पूर्व टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, अक्षर पटेल की जगह आए आर.अश्विन

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिप्लेस कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 10:46:11

विश्व कप से पूर्व टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, अक्षर पटेल की जगह आए आर.अश्विन

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिप्लेस कर दिया है। अक्षर पटेल चोट के चलते टीम से दूर थे। वहीं, अश्विन को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया था, जिसमें उन्होंने गेंद से कमाल दिखाते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अक्षर की चोट अश्विन के लिए मौका साबित हुई।

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के दो मुकाबलों में 22 की औसत से 4 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के ज़रिए अश्विन ने वनडे में लंबे वक़्त बाद वापसी की थी। इससे पहले अश्विन ने भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला 21 जनवरी 2022 में खेला था। लेकिन अब उन्हें मेगा इवेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बना लिया गया है। वे अब तक भारत के लिए 115 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं।

एशिया कप में चोटिल हुए थे अक्षर

ज्ञातव्य है कि अक्षर पटेल एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 चरण में खेले गए मुकाबले में चोटिल हुए थे। अक्षर की चोट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि विश्व कप से पहले वो ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अब तक ऐसा रहा अश्विन अंतर्राष्ट्रीय करियर

अश्विन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 94 टेस्ट, 115 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट में अश्विन ने 489, वनडे में 155 और टी20 इंटरनेशनल में 72 विकेट चटका लिए हैं। गेंद के अलावा अश्विन बल्ले से भी कमाल करने की काबिलियत रखते हैं। टेस्ट में वे 5 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं वनडे में भी उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकल चुका है।

विश्व कप के लिए भारत का फाइनल स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत