न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 में आज RCB vs KKR के मैच में बारिश की सम्भावना, क्या हो पाएगा मुकाबला

आईपीएल 2025 के आखिरी चरण का पहला मैच आज 17 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 17 May 2025 2:57:11

IPL 2025 में आज RCB vs KKR के मैच में बारिश की सम्भावना, क्या हो पाएगा मुकाबला

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को 9 मई को स्थगित कर दिया गया था। फिर 12 मई को बीसीसीआई ने नए शेड्यूल का ऐलान किया था। इसके अनुसार आईपीएल 2025 के आखिरी चरण का पहला मैच आज 17 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।

आरसीबी की टीम 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे स्थान पर है। वहीं, केकेआर 11 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर काबिज है। आरसीबी को आईपीएल 2025 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए अपने 3 मैचों में से सिर्फ 1 मैच जीतने की जरूरत है, जबकि केकेआर को बचे हुए अपने दोनों मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। केकेआर को दोनों मैचों में जीत के अलावा बाकी टीमों के मैच परिणामों पर भी निर्भर होना पड़ेगा।

RCB vs KKR हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो इसमें कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमें अब तक 35 आईपीएल मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं। इस दौरान 20 मैचों में केकेआर ने जीत हासिल की है। वहीं, आरसीबी ने 15 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 5 मैचों में भी केकेआर का दबदबा रहा है और उसने 4 बार जीत का स्वाद चखा है। वहीं, आरसीबी को सिर्फ 1 बार जीत मिली है। हालांकि, इस सीजन के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने केकेआर को उसके घर में हराया था।

RCB vs KKR मौसम पूर्वानुमान, बारिश की सम्भावना

आईपीएल 2025 के आखिरी चरण के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। हालांकि, इस मैच पर संकट के काले बादल छा गए हैं क्योंकि मैच के दौरान बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बेंगलुरू में शनिवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान है कि दोपहर में कुछ बारिश और गरज के साथ काले बादल छाए रहेंगे। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार शाम को तेज आंधी का अनुमान है, जिसमें मैच के दौरान लगभग 8 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। शाम को 5 बजे के बाद लगभग दो घंटे की बारिश का अनुमान है, जो आरसीबी और केकेआर के बीच इस अहम मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है।

मैच रद्द होने पर किस टीम को होगा नुकसान ?

शनिवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में केकेआर को हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द भी होता है तो गत चैंपियन टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं, आरसीबी की बात करें तो वह 11 मैचों के बाद 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। बारिश से उसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन आरसीबी जल्द से जल्द शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत