न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक बनाम अमेरिका से पहले भी हुए हैं T20WC में उलटफेर, एक नजर पिछले आंकड़ों पर

T20WC 2024 में खेला गया 11वाँ मैच अपने परिणाम के चलते इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 2:02:08

पाक बनाम अमेरिका से पहले भी हुए हैं T20WC में उलटफेर, एक नजर पिछले आंकड़ों पर

T20WC 2024 में खेला गया 11वाँ मैच अपने परिणाम के चलते इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस मैच में एक जबरदस्त उलटफेर हुआ, जिसमे पाकिस्तान की टीम को अमेरिका की टीम करारी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच डलास के ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान बनाम अमेरिका मैच का निर्णय सुपर ओवर के जरिये आया जहाँ अमेरिका ने 18 रन बनाए, वहीं पाकिस्तान इस ओवर में मात्र 13 रन बना सका।

ऐसा नहीं है कि T20WC के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हो। इससे पहले भी इस तरह के उलट फेर सामने आ चुके हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन मैचों पर जहाँ हमें इस तरह का उलटफेर देखने को मिला था।
टॉप पांच उलटफेर वाले मैच

जैसे अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को हराया। इसी तरह आयरलैंड ने 2022 में इंग्लैंड को, नामीबिया ने 2022 में श्रीलंका को, अफगानिस्तान ने 2016 में वेस्टइंडीज को और नीदरलैंड ने 2009 में इंग्लैंड को हराया था।

अमेरिका बनाम पाकिस्तान (2024)

अमेरिका ने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को हराकर सबको चौंका दिया। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 159 रन ही बना सका। जवाब में अमेरिका ने ठीक 159 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में खींच लिया। सुपर ओवर में अमेरिका ने 18 रन बनाए और पाकिस्तान सिर्फ 13 रन ही बना सका। यह क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार उलटफेरों में से एक बन गया।

आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (2022)

2010 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में आयरलैंड ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी। 12 साल बाद 2022 में मेलबर्न में हुए मुकाबले में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचा दिया था। बारिश के कारण मैच रुका हुआ था, जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार आयरलैंड को विजेता घोषित किया गया था।

नामीबिया बनाम श्रीलंका (2022)

ऑस्ट्रेलिया के गीलोंग में नामीबिया ने 163 रन बनाए और श्रीलंका को 108 रन पर ढेर कर दिया। नामीबिया के चार गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए और श्रीलंका के बल्लेबाज संभल नहीं पाए। जिसके बाद नामीबिया ने मैच 15 रन से जीत लिया।

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (2016)

2016 में भारत में हुए T20WC में वेस्टइंडीज चैंपियन बना था, लेकिन उससे पहले उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 10 स्टेज में हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 123 रन बनाए और फिर वेस्टइंडीज को 117 रनों पर रोक दिया था।

नीदरलैंड्स बनाम इंग्लैंड (2009)

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड्स ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर मैच जीत लिया थाद्ध टॉम डे ग्रूथ को इस मैच का बेस्ट प्लेयर बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका