न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह से अम्पायर ने नहीं मिलाया हाथ, प्रशंसक हुए नाराज, वीडियो ने लगाई आग

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 3:40:40

बुमराह से अम्पायर ने नहीं मिलाया हाथ, प्रशंसक हुए नाराज, वीडियो ने लगाई आग

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मैच के दौरान का नहीं, बल्कि मैच खत्म होने के बाद का है। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी तो एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं, मगर इससे पहले मैदान पर मौजूद खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाने के अलावा वहां मौजूद दोनों अंपायरों से भी हैंडशेक करते हैं। भारत ने जब इंग्लैंड पर इस सेमीफाइनल में 68 रनों से जीत दर्ज की तो भारतीय खिलाड़ियों ने जाकर अंपायर से हाथ मिलाए। इस दौरान एक अंपायर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज करता नजर आया।

जी हां, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब आग लगा रहा है। फैंस इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं कि 'यार बुमराह भाई आओ मेरे से हाथ मिला लो।'

हालांकि अंपायर ने भी उन्हें जानबूझकर नजर अंदाज नहीं किया होगा, यह सिर्फ एक भूल है। मगर इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर इस समय खूब सुर्खियां बटौरी हुई है।

जसप्रीत बुमराह ने भारत की इस जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट के अलावा आखिरी फिकेट जोफ्रा आर्चर के रूप में चटकाया था। बूम-बूम ने अपने 2.4 ओवर के स्पेल में मात्र 12 रन खर्च कर यह विकेट चटकाए। उनके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 3-3 सफलताएं, मिली। भारत के इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते टीम इंग्लैंड को 103 रनों पर ढेर करने में कामयाब रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल