न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान क्रिकेट में खत्म नहीं हो रहा बवाल, बोर्ड से नाराज खिलाड़ी खत्म करना चाहते हैं अनुबंध

कुछ शीर्ष क्रिकेटर्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ अपने केंद्रीय अनुबंध को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से इन्कार कर दिया गया था। यह वजह है कि खिलाड़ी बोर्ड से नाराज हैं और अनुबंध खत्म करना चाहते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:15:15

पाकिस्तान क्रिकेट में खत्म नहीं हो रहा बवाल, बोर्ड से नाराज खिलाड़ी खत्म करना चाहते हैं अनुबंध

पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल सामने आया है। कुछ शीर्ष क्रिकेटर्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ अपने केंद्रीय अनुबंध को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से इन्कार कर दिया गया था। यह वजह है कि खिलाड़ी बोर्ड से नाराज हैं और अनुबंध खत्म करना चाहते हैं।

टीम प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार अधिकतर केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में न चुने जाने के बावजूद विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देने के कारण बोर्ड से नाराज हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘मामला तूल पकड़ चुका है क्योंकि हाल ही में बोर्ड ने जमान खान, फखर जमां, मुहम्मद हारिस (सभी केंद्रीय अनुबंधित) सहित कुछ खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए एनओसी देने से इस आधार पर इन्कार कर दिया था, क्योंकि वे पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अलावा दो लीग खेल चुके हैं।’’

बवाल का कारण है यह नियम

उन्होंने कहा कि जका अशरफ के कार्यकाल के दौरान तय की गई मौजूदा पीसीबी नीति के तहत केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पीएसएल के अलावा दो विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति दी जाएगी। सूत्र ने कहा, ‘‘जो खिलाड़ी केंद्रीय अनुबंधित नहीं हैं उनके लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है जब तक कि राष्ट्रीय टीम में उनकी जरूरत नहीं हो।’’

बोर्ड पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप

अधिकांश अनुबंधित खिलाड़ियों का मानना है कि जब एनओसी जारी करने की बात आती है तो बोर्ड दोहरी नीति अपना रहा है। असंतोष के कारण खिलाड़ियों के बीच अपने केंद्रीय अनुबंधों को संभावित रूप से समाप्त करने फ्री एजेंट बनने की मांग करने के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। पीसीबी का दावा है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पर्याप्त मासिक वेतन मिलता है। खिलाड़ियों का कहना है कि यह राशि विदेशी लीगों में हिस्सा लेने से होने वाली संभावित कमाई जितनी नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल