न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संन्यास खत्मकर वापस बुलाया उसी ने दिया धोखा, पाक टीम से बाहर हुआ यह आलराउण्डर

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप अभियान को तगड़ा झटका लगा है। बाबर आजम एंड कंपनी के गुरुवार को अमेरिका से भिड़ना है। इस मुकाबले से ऑलराउंडर इमाद वसीम बाहर हो गए हैं। पीसीबी ने कहा, ‘इमाद वसीम गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें पीसीबी की मेडिकल टीम ने आराम की सलाह दी है।’

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 4:51:21

संन्यास खत्मकर वापस बुलाया उसी ने दिया धोखा, पाक टीम से बाहर हुआ यह आलराउण्डर

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप अभियान को तगड़ा झटका लगा है। बाबर आजम एंड कंपनी के गुरुवार को अमेरिका से भिड़ना है। इस मुकाबले से ऑलराउंडर इमाद वसीम बाहर हो गए हैं। दोनों टीमें डलास के ग्रैंड प्राइरी स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक रात 9:00 बजे से भिड़ेंगी। इमाद साइड स्ट्रेन की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इमाद के अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से बाहर होने की पुष्टि की। पीसीबी ने हाल में इमाद की संन्यास तुड़वाकर वापसी कराई थी। उन्हें पीसीबी ने इसी शर्त पर वापसी कराई थी कि वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे। लेकिन पहले ही मैच से बाहर होकर इमाद ने पाकिस्तानी टीम को तगड़ा झटका दिया है।

पीसीबी ने कहा, ‘इमाद वसीम गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें पीसीबी की मेडिकल टीम ने आराम की सलाह दी है।’ इमाद लेफ्ट आर्म स्पिनर होने के साथ-साथ बड़े-बड़े शॉट लगाने में भी माहिर हैं। इमाद वसीम ने पिछले महीने लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे और अंतिम टी-20 मैच से पहले नेट पर बल्लेबाजी करते समय दाहिनी पसली में दर्द की शिकायत की थी। इसी वजह से वह पिछले महीने 30 मई को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

9 जून को भारत से भिड़ना है

पाकिस्तान ने एहतियातन यह कदम उठाया है, क्योंकि उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि बाएं हाथ का यह स्पिनर 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकता है। इमाद वसीम ने टी20 विश्व कप से पहले खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास तोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। बाएं हाथ के स्पिनर इमाद ने आखिरी बार 2021 में टी20 विश्व कप खेला था। उन्होंने अप्रैल् में सीनियर टीम में वापसी के बाद से पाकिस्तान के लिए इतने ही मैचों में 6 विकेट लिए। इमाद ने टी20 विश्व कप में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश की।

पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान खान।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल