न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म हुआ IPL 2024 का जोश, अब चढ़ेगा T20WC का खुमार, यह होगा टीम इंडिया का शेड्यूल

आईपीएल 2024 रविवार 26 मई को केकेआर द्वारा ट्रॉफी पर कब्जा करने के साथ समाप्त हो गया। दर्शकों का जोश भी इसके साथ ही समाप्त हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 7:45:58

खत्म हुआ IPL 2024 का जोश, अब चढ़ेगा T20WC का खुमार, यह होगा टीम इंडिया का शेड्यूल

आईपीएल 2024 रविवार 26 मई को केकेआर द्वारा ट्रॉफी पर कब्जा करने के साथ समाप्त हो गया। दर्शकों का जोश भी इसके साथ ही समाप्त हो गया। लेकिन अब क्रिकेट प्रेमियों पर T20WC का खुमार चढ़ने वाला है। अब टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, जिसके लिए टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। सिर्फ 2-3 खिलाड़ियों का ही अमेरिका पहुंचना बाकी रह गया है।

टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज़ की मेज़बानी में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 1 जून से होगी। हालांकि टाइमिंग में अंतर के चलते भारत में टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूद है, जिसमें भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और आयरलैंड भी शामिल हैं। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में ही खेलेगी।

टीम इंडिया टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून, बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया की दूसरी भिड़ंत पाकिस्तान के खिलाफ 09 जून, रविवार को होगी। यह दोनों ही मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 30 अप्रैल को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया था। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान तो हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया। 15 सदस्यीय स्क्वॉड के अलावा 4 रिजर्व खिलाड़ियों का भी एलान किया गया था।

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला मैच 05 जून, बुधवार- भारत बनाम आयरलैंड- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

दूसरा मैच 09 जून, रविवार- भारत बनाम पाकिस्तान- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

तीसरा मैच 12 जून बुधवार- भारत बनाम अमेरिका, नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

चौथा मैच 15 जून, शनिवार- भारत बनाम कनाडा, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल