न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी है शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का गेंदबाज न होना, यह हमें कमजोर और हैंडीकैप बनाता है: इरफान पठान

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया का एक पुराना मुद्दा उठाया। ये मुद्दा पार्ट-टाइमर या ऑलराउंडर की कमी का है, जिससे टीम इंडिया जूझ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 4:43:04

टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी है शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का गेंदबाज न होना, यह हमें कमजोर और हैंडीकैप बनाता है: इरफान पठान

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया का एक पुराना मुद्दा उठाया। ये मुद्दा पार्ट-टाइमर या ऑलराउंडर की कमी का है, जिससे टीम इंडिया जूझ रही है। टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के पाँच बल्लेबाज ऐसे हैं जिनमें से कोई भी गेंदबाजी नहीं करता है। इसी को लेकर इरफान पठान ने कहा है कि ये टीम इंडिया को कमजोर और हैंडीकैप बनाता है।

हार्दिक पांड्या की चोट के बाद 2023 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम पांच गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरी थी। 2024 के टी20 विश्व कप में भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी या फिर हार्दिक पांड्या को पांचवें गेंदबाज के तौर पर खिलाया जाएगा और बल्लेबाजी में गहराई रखी जाएगी? इस पर ये बड़ा सवाल सभी के सामने है। शिवम दुबे ने वॉर्मअप मैच में गेंदबाजी की थी। उनके खेलने पर विचार मैच वाले दिन होगा। यशस्वी जायसवाल भी ओपनर के तौर पर दावेदार नहीं देखे जा रहे।

इरफान पठान ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बात करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "चुनी गई टीम में दो संयोजन हो सकते हैं। एक संयोजन में, आप बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने के लिए अक्षर पटेल सहित छह गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं। दूसरे संयोजन में, आप चार फ्रंट-लाइन गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं और शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी की उम्मीद कर सकते हैं। टीम इंडिया के लिए एक और विकल्प एक युवा खिलाड़ी है जो नेट्स में गेंदबाजी करता है, लेकिन मैचों में गेंदबाजी नहीं की है, यशस्वी जायसवाल। शिवम दुबे ने आईपीएल के दौरान भी उल्लेख किया कि वह नियमित रूप से नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं, विश्व कप में एक या दो ओवर गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे हैं।"

पठान ने कहा है कि कई अन्य टीमों में टॉप ऑर्डर के बैटर गेंदबाजी करते हैं, लेकिन भारतीय टीम के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर हार्दिक आपको तीन से चार ओवर गेंदबाजी करने का विकल्प दे सकते हैं, तो यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। हमारे अन्य बल्लेबाज, जैसे रोहित, विराट या सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी नहीं कर सकते, जो हमें कुछ हद तक हैंडीकैप बनाता है।

आदर्श रूप से, अगर इनमें से कोई भी खिलाड़ी गेंदबाजी कर सकता है, तो इससे टीम को काफी फायदा होगा। हम ऑस्ट्रेलिया की बात करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के भी अपने शीर्ष सात खिलाड़ियों में कई ऑलराउंडर हैं, जिनमें मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन और विल जैक्स शामिल हैं। अधिक गेंदबाजी विकल्प होना हमेशा बेहतर होता है, और हां इस सेनेरियो में हम निश्चित रूप से हैंडीकैप हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल