न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब देर रात तक नहीं चलेंगे टेनिस मुकाबले, बनाए नये नियम, ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन से हो सकते हैं लागू

एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) और वुमेंस टेनिस एसोसिएशन( डब्ल्यूटीए) ने अब देर रात तक चलने वाले मैचों को रोकने के लिए अहम कदम उठाए हैं। नए नियम 14 जनवरी से शुरू होने वाले पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन से लागू हो सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 5:11:00

अब देर रात तक नहीं चलेंगे टेनिस मुकाबले, बनाए नये नियम, ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन से हो सकते हैं लागू

ग्रैंड स्लेम हो या कोई और टूर्नामेंट, देर रात तक चलने वाले टेनिस मुकाबलों से ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि प्रशंसक भी काफी परेशान हो गए थे। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) और वुमेंस टेनिस एसोसिएशन( डब्ल्यूटीए) ने अब देर रात तक चलने वाले मैचों को रोकने के लिए अहम कदम उठाए हैं। नए नियम 14 जनवरी से शुरू होने वाले पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन से लागू हो सकते हैं। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने कहा कि नए नियमों को परीक्षण के तौर पर एक साल यानि 2024 में होने वाले मैचों पर लागू किया जाएगा। इसके बाद देखेंगे कि नए नियमों से क्या प्रभाव पड़ता है?

2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन में ब्रिटेन के एंडी मरे ने स्थानीय खिलाड़ी थानासी कोकिनाकिस को करीब छह घंटे तक चले मैच में मात दी थी। यह मैच सुबह चार बजे समाप्त हुआ। मैच जीतने के बाद मरे ने कहा, एक समय के बाद आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थक जाते हैं। लोग यह नहीं समझते कि आप अपनी नींद भी खो देते हैं।

ये होंगे नियम

1. एक कोर्ट पर प्रतिदिन पांच से अधिक मैच नहीं (सुबह 11 बजे से शुरू होने पर) खेले जाएंगे। दिन के सत्र के दौरान तीन मैच और शाम के सत्र के दौरान दो मैच ही खेले जाएंगे।

2. रात 11 बजे के बाद कोर्ट पर कोई मैच नहीं खेला जाएगा, जब तक कि एटीपी व डब्ल्यूटीए प्रबंधन और एटीपी/डब्ल्यूटीए पर्यवेक्षक द्वारा अनुमति ना दी जाए।

3. रात 10.30 के बाद कोई भी मैच किसी भी कोर्ट पर स्थानातंरित नहीं किया जाएगा, फिर परिस्थितियां चाहे कोई भी क्यों ना हों।

4. रात्रि सत्र शाम 7.30 बजे से पहले शुरू होना चाहिए। हालांकि मैच शाम 6.30 बजे शुरू करने की सिफारिश की गई है।

जरूरी है कि हम समय के अनुसार ढलें: एंड्रिया

एटीपी के अध्यक्ष एंड्रिया गौडेन्जी ने कहा, मैचों का कार्यक्रम और टेनिस बॉल, दोनों ही हमारे एजेंडे में प्राथमिकता वाले विषय हैं। यह जरूरी है कि हम आधुनिक खेल की मांगों के अनुसार विकसित और अनुकूलित हों, खासकर जहां खिलाड़ी के स्वास्थ्य के अलावा प्रशंसकों के अनुभव का संबंध है। हम इन दोनों मोर्चों पर अभी और लंबी अवधि में जो प्रभाव डाल सकते हैं, उसके बारे में आशावादी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत